Report Times
Otherजोधपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

नेता बोले- अब जोधपुर में बिगड़ा माहौल, राज्य में कानून व्यवस्था विफल

reporttimes

जोधपुर में दंगाइयों द्वारा जिस तरह माहौल खराब करने की कोशिश की गई उसको लेकर बीजेपी ने कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों लिया। बीजेपी ने कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाया कि कानून व्यवस्था बनाने में कांग्रेस पूरी तरह से विफल साबित हुई। उनकी अनदेखी के कारण ही करौली के बाद जोधपुर में भी इस तरह की हिंसा हुई है। इसी विरोध के चलते आज बीजेपी ने अंबेडकर पार्क में धरना दिया और सरकार की कड़ी आलोचना की। जोधपुर में झंडे लगाने को लेकर भड़की हिंसा के बाद अब बीजेपी लगातार कांग्रेस सरकार को आड़े हाथों ले रही है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था बनाने में नाकाम रही है। लोग जमकर कानून को अपने हाथ में ले रहे हैं, लेकिन सरकार के मुखिया चुप्पी साधे हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने बताया कि जोधपुर में हुई हिंसा के विरोध को लेकर आज बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने अंबेडकर पार्क में धरना दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार की विफलता के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि पहले करौली में जिस तरह से दंगा हुआ और दंगाइयों ने दुकानों में आग लगाकर दहशत फैलाने का काम किया उससे साफ जाहिर है कि लोगों को लड़ाने का काम किया जा रहा है। करौली में भी सरकार पूरी तरह से फेल नजर आई।

पुलिस की मौजूदगी में दंगाइयों ने हिंसा की, लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनकर बैठी रही। इसके बाद अब जोधपुर में भी जिस तरह से झंडा लगाने की बात को लेकर विवाद हुआ उससे भी लगता है कि इस सरकार में कानून को हाथ में लेने की होड़ मच गई है। मुख्यमंत्री गहलोत के गृह क्षेत्र में इस तरह की घटना होना काफी दुखदायी है। इंद्रा चौधरी ने बताया कि संविधान सबके लिए बराबर है इसलिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी अपने राजधर्म का पालन करें। जोधपुर में जिस तरह से योजनाबद्ध तरीके से पत्थराव किया जिसमें 24 लोग घायल हो गए, लेकिन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसे मामूली घटना बताकर इतिश्री कर ली। इसलिए बीजेपी इसकी कड़ी आलोचना में निंदा करती है। उन्होने बताया कि सरकार को अपनी धर्म निभाना चाहिए और कानून व्यवस्था को सुधारना चाहिए। इसके साथ ही मामले में जो दौषी लोग है उनपर बिना किसी भेदभाव के कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। इसी को लेकर आज उन्होने धरना दिया है और इसके बाद भी अगर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो बीजेपी इस आंदोलन को तेज करेगी।

Related posts

IPL 2025 के बीच बदलना पड़ा बड़ा नियम, BCCI के फैसले से राहत की सांस लेंगी 7 टीम

Report Times

चिड़ावा : महालक्ष्मी धाम का तीसरा वार्षिक समारोह एक से

Report Times

IPL 2025 के प्लेऑफ से बाहर हुई राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियन ने 100 रनों से रौंदा

Report Times

Leave a Comment