Report Times
Otherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

एसपी ने किया चिड़ावा पुलिस थाने का वार्षिक निरीक्षण, शहर में चोरियों को रोकने के लिए दिए गश्त बढाने के निर्देश

 चिड़ावा ।संजय दाधीच

झुंझुनूं एसपी प्रदीप मोहन शर्मा गुरूवार को चिड़ावा दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने चिड़ावा पुलिस थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। थाने में एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद एसपी ने डीएसपी सुरेश शर्मा और सीआई अनिल कुमार से थाने में दर्ज मुकदमों की जानकारी ली।

एसपी ने दिए गश्त बढ़ाने के निर्देश

एसपी शर्मा ने पेंडेंसी को कम करने के लिए अधिक प्रयासों पर बल दिया। उन्होंने चिड़ावा शहर में हो रही सिलसिलेवार चोरियों पर चिंता जताते हुए रात्रि गश्त बढाने के साथ ही संदिग्ध लोगों पर सख्त नजर रखने और देर रात्रि में घूमते मिलने वाले लोगों से सख्ती से पूछताछ करने के निर्देश भी दिए।

कई विभागों का किया निरीक्षण

एसपी ने इसके बाद थाना कार्यालय और कम्प्यूटर रूम का निरीक्षण भी किया। उन्होंने सिपाहियों से पुलिस एप को लेकर भी जानकारी ली। उन्होंने बैरक, महिला डेस्क, अनुसंधान कक्ष सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Related posts

कर्नाटक में करारी हार के बाद BJP को RSS की नसीहत, कहा- मोदी करिश्मा और हिंदुत्व काफी नहीं

Report Times

राजस्‍थान के स्‍कूलों में 2 दिन रहेंगी छुट्ट‍ियां, इन ज‍िलों में आदेश जारी

Report Times

राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट:क्रिसमस से पड़ सकती है कड़ाके की सर्दी; खेतों में जमी बर्फ की परत

Report Times

Leave a Comment