Report Times
latestOtherजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमौैसमराजस्थानस्पेशल

राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश का अलर्ट:क्रिसमस से पड़ सकती है कड़ाके की सर्दी; खेतों में जमी बर्फ की परत

REPORT TIMES 
जयपुर सीकर में सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। राजस्थान के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है। एक सक्रिय वेस्टर्न डिस्टर्बेंस राजस्थान में एक्टिव होगा, जिससे उत्तर-पश्चिम राजस्थान में मौसम बदल सकता है। इस सिस्टम के हटने के बाद क्रिसमस के मौके पर 26-27 दिसंबर से राजस्थान में कड़ाके की सर्दी पड़ने की उम्मीद है। आज मौसम की स्थिति देखें तो अधिकांश जगहों पर सुबह से मौसम शुष्क है। धूप निकली है। हिल स्टेशन माउंट आबू में आज न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दो दिन पहले यहां तापमान शून्य पर था, जिसके कारण यहां की वादियों में हल्की बर्फ की परत जमी हुई थी।
जयपुर में बढ़ा तापमान
राजधानी जयपुर में आज तापमान कल के मुकाबले एक डिग्री सेल्सियस बढ़कर 11 पर आ गया। यहां सुबह-शाम तेज सर्दी रहती है, जबकि दिन में तेज धूप रहने से लोगों को राहत मिलती है। यहां दिन का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
मौसम में उतार-चढ़ाव जारी
राज्य के अन्य शहरों में आज न्यूनतम तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस तक का उतार-चढ़ाव देखा गया। माउंट आबू के बाद दूसरा सबसे ठंडा इलाका सीकर का फतेहपुर और हनुमानगढ़ एरिया रहा। फतेहपुर में आज न्यूनतम तापमान 5.9, जबकि हनुमानगढ़ में 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, जोधपुर में आज न्यूनतम तापमान 10.6, जबकि बीकानेर, पाली में 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सबसे कम सर्दी डूंगरपुर में रही, जहां का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
दौसा में सर्दी के कारण फसलों पर ओस की बूंदें जम गईं।
दौसा में सर्दी के कारण फसलों पर ओस की बूंदें जम गईं।
23 से मौसम बदलने की संभावना
मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 23-24 दिसंबर को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ राजस्थान में एक्टिव हो सकता है। इस सिस्टम के असर से राजस्थान में मौसम बदलेगा और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। हालांकि इस सिस्टम के असर से कहां-कहां बारिश होगी, ये अगले 2-3 दिन बाद ही क्लियर हो पाएगा। उन्होंने बताया कि इस सिस्टम के जाने के बाद राजस्थान में तापमान गिरेगा और सर्दी तेज होने की उम्मीद है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
अजमेर 25.8 11.9
भीलवाड़ा 26.2 10.4
अलवर 25 7.5
जयपुर 25 11
पिलानी 25.9 8.5
सीकर 25.5 8.5
कोटा 25.4 12.1
चित्तौड़गढ़ 24 10.1
उदयपुर 25.8 11.4
धौलपुर 25.1 9.8
बारां 25.7 9.2
डूंगरपुर 27.1 14.4
सिरोही 21.6 8.4
फतेहपुर 26.3 5.9
करौली 25 8.9
बाड़मेर 28.4 12
पाली 27 13
जैसलमेर 27.6 10.6
जोधपुर 28.1 10.6
बीकानेर 28 13.1
चूरू 26.8 8.8
गंगानगर 22.9 8
हनुमानगढ़ 21.6 6.2
जालौर 28.2 7.5

Related posts

बदमाश जब्बर सिंह के घर 125 जवानों ने बोला धावा, लाखों की नकदी और अवैध हथियार मिले

Report Times

एक ही सड़क का दो बार उदघाटन.. विधायक मंच से लेकर मीडिया तक को देते रहे सफाई..कहां दो बार नहीं एक बार हुआ उदघाटन

Report Times

राजेंद्र सिंह राठौड़ः BJP के टिकट पर कभी नहीं हारे, इस बार कांग्रेस ने दी बड़ी चुनौती; जानें उनके पास कितनी संपत्ति

Report Times

Leave a Comment