Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेश

सीकर से दिल्ली अब डेली ट्रेन:12 मई से हर दिन चलेगी सैनिक एक्सप्रेस, रात 10:25 पर होगी रवाना

reporttimes

सीकर से दिल्ली चलने वाली सैनिक एक्सप्रेस ट्रेन को अब नियमित कर दिया गया है। 12 मई से ट्रेन हर दिन चलेगी। सांसद सुमेधानंद सरस्वती और झुंझुनू सांसद नरेंद्र कुमार हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पहले यह सप्ताह में 3 दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलती थी।

ट्रेन के हर दिन चलने सबसे ज्यादा फायदा व्यापारियों को मिलेगा। सीकर से रात में 10: 25 बजे ट्रेन दिल्ली के लिए रवाना होगी, जो सुबह 4:45 पर दिल्ली पहुंचेगी। इसके बाद रात 11 बजे ट्रेन दिल्ली से रवाना होकर सीकर पहुंचेगी। ऐसे में व्यापारी वर्ग के लोग एक दिन में अपना काम कर रात में वापस सीकर के लिए रवाना हो सकेंगे।

ट्रेन को 4 दिन मिलेगा दिल्ली-भटिंडा ट्रेन का रेक
12 मई से हर दिन चलने वाली सैनिक एक्सप्रेस को रेलवे सप्ताह में चार दिन दिल्ली-भटिंडा ट्रेन का रेक उपलब्ध करवाएगा। शेष तीन दिन सैनिक एक्सप्रेस का ही रेक चलेगा। 12 मई से सीकर से दिल्ली के लिए डेली चलने वाली इस ट्रेन में स्लीपर,थर्ड एसी और सेकंड क्लास एसी के डिब्बे होंगे।

Related posts

21 लाख रुपए छात्रवृत्ति की राजस्थान प्रदेश की सबसे बड़ी टैलेंट हंट कम्पटीशन होगी कारगिल विजय दिवस पर

Report Times

झुका हुआ जाट, टूटी खाट किसी काम की नहीं… मिमिक्री के बाद कांग्रेस नेता के उपराष्ट्रपति पर ये कैसे बोल?

Report Times

राम चरण की जिस फिल्म के पोस्टर को बताया पुष्पा का कॉपी

Report Times

Leave a Comment