Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेश

पारे का टॉर्चर:दिन का 47.7 डिग्री व रात का पारा 28.3 डिग्री पहुंचा

reporttimes

मौसम का मिजाज बदलने से रविवार को हवा चली। तेज धूप व लू के कारण हवा गर्म रही। जिससे रविवार को दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी रही। हालांकि दोपहर बाद मौसम बदला तो आसमान में हल्के बादल छाए गए। जिससे देर शाम को हवा में गर्माहट कम होने लगा। इधर, मौसम विभाग ने भी सोमवार से सक्रिय हो रहे चक्रवात से झुंझुनूं सहित तीन जिलों में येलो अलर्ट जारी कर उष्ण लहर के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई जा रही है। जिससे तापमान में बदलाव हो सकता है।

शनिवार रात को शुष्क मौसम के साथ हवा का असर कम रहा। जिससे न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री बढ़कर मई महीने में सबसे अधिक 28.3 डिग्री पर पहुंच गया। जिससे शनिवार की रात सीजन की सबसे गर्म रात रही। इससे पहले 11 मई को न्यूनतम तापमान 28.1 डिग्री दर्ज किया गया था। रविवार सुबह नौ बजे के बाद धूप में तेजी बढ़ी, तेज हवा से लू का असर बढ़ने लगा।

दोपहर तीन बजे के बाद अचानक आसमान में हल्के बादल छाए गए। जिससे देर शाम को गर्म हवा का असर कम होने लगा। लेकिन अधिकतम तापमान प्वांइट तीन डिग्री बढ़कर एक दिन बाद ही वापस 47.7 डिग्री पर आ गया। पिलानी मौसम विज्ञान केंद्र पर रविवार को अधिकतम तापमान 47.4 से बढ़कर 47.7 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 26.4 से बढ़कर 28.3 डिग्री हो गया।

Related posts

अग्निवीरों को लेकर गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: CISF में पूर्व अग्निवीरों के लिए 10% पद आरक्षित, पूर्व अग्निवीरों को फिजिकल टेस्ट में भी छूट मिलेगी

Report Times

झुंझुनूं जिला उपभोक्ता समिति का सम्पूर्ण जिले में होगा पुनर्गठन 

Report Times

बिजली फ्यूल सरचार्ज बढ़ाने के विरोध में भाजपा का विरोध प्रदर्शन, भाजपा जिला महामंत्री दहिया के नेतृत्व में राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Report Times

Leave a Comment