Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेश

पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने 101 लोगों को पट्टे वितरित किए।

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा नगरपालिका में प्रशासन शहरों के संग अभियान तहत पट्टा वितरण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान अभियान के संभागीय प्रभारी श्याम सिंह व पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी ने 101 लोगों को पट्टे वितरित किए।

पालिका ईओ जुबेर खान ने बताया कि नगरपालिका पट्टा वितरण के मामले में टॉप फाइव पर आ गई है। नगरपालिका चिड़ावा की ओर से अब तक अभियान के तहत कुल 717 पट्टे बांटे जा चुके हैं। इधर कार्यक्रम से पहले अभियान के जयपुर संभाग प्रभारी रिटायर्ड आईएएस श्याम सिंह राज पुरोहित ने नगरपालिका चिड़ावा का निरीक्षण किया। पालिकाध्यक्ष सुमित्रा सैनी उनका स्वागत किया।

राजपुरोहित से नगरपालिका कार्मिकों से पट्टा अभियान को लेकर चर्चा की और अधिकाधिक पट्टे वितरित करने और नगरपालिका क्षेत्र के लोगों की मूलभूत समस्याओं का निस्तारण करने का आह्वान किया। इस दौरान पार्षद निखिल चौधरी, सत्यपाल जांगिड़, लोकेश कटारिया, आरआई कुलदीप राव, बजरंग लाल कुमावत, दीपक, राजकुमार शर्मा सहित नगरपालिका कार्मिक मौजूद रहे।

Related posts

मेवात में साइबर ठगों पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए गए

Report Times

कन्हैयालाल हत्याकांड: सीएम गहलोत ने चश्मदीद राजकुमार शर्मा की पत्नी से वीडिया कॉल पर बात की

Report Times

चिड़ावा : मंड्रेला मोड़ पर सड़कों का होगा नवीनीकरण

Report Times

Leave a Comment