Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानसीकर

पिता की दवाई लेने जा रहे युवक की मौत:अज्ञात वाहन ने युवक की बाइक को मारी टक्कर, कार चालक फरार

reporttimes

पिता की दवाई लेने जा रहे युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे के बाद वाहन चालक भाग गया। युवक के परिजनों ने सदर थाने में अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।

सदर थाना इलाके में गणेश राम कुमावत ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका भतीजा नरेश कुमावत अपने पिता जगदीश कुमावत की दवाई लेने के लिए बाइक से घर से निकला था। सात मील बालाजी मंदिर से सीकर की तरफ कुछ दूरी पर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। वाहन चालक तेज रफ्तार में था। उसने सड़क की साइड में बाइक से जा रहे उनके भतीजे को टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने युवक को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल मृतक युवक के परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सदर थाने में मामला दर्ज करवा दिया है। मामले की जांच शौकिन खां कर रहे है।

Related posts

मकरसक्रांति के मौके पर दान पुण्य का दौर

Report Times

साहित्यकार डॉ.पचरंगिया को दी श्रद्धांजलि

Report Times

राजस्थान: AICC की लिस्ट में धारीवाल, जोशी और राठौड़ को जगह नहीं, आखिर वजह क्या?

Report Times

Leave a Comment