Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

तम्बाकू नियंत्रण प्रतियोगिता आयोजित:लक्की ने जीती साइकिल, तमन्ना ने डिबेट कॉम्पिटिशन में मारी बाजी

reporttimes

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में जन चेतना और जागृति के लिए चिकित्सा विभाग की ओर से आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह सीएमएचओ ऑफिस में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में 12 वीं कक्षा की लक्की ने 70 में से 61.5 अंको के साइकिल जीती। इसिका ने सेकंड पोजीशन 57.3 अंकों के साथ हेडफोन जीता। तीसरे विजेता संयुक्त रूप से 9 वीं कक्षा की नाइस चाहर 55.5 और 6 क्लास के सूर्यवर्धन सिंह शेखावत 55.5 अंकों के साथ बैडमिंटन किट जीते। सभी विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर ने बताया कि विगत दिनों तम्बाकू के दुष्प्रभाव, नुकसान, छोड़ने के लाभ आदि विषयों पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एक ऑनलाइन पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी है। प्रतियोगिता में 12वीं तक के स्कूली स्टूडेंट्स की भागीदारी निभाई। सीएमएचओ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 68 स्टूडेंट्स ने भागीदारी की। समारोह में सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर, डिप्टी सीएमएचओ डॉ नरोत्तम जांगिड़, आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक डॉ जितेंद्र स्वामी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी पितराम काला, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक डॉ विक्रम सिंह, एनटीपीसी डीसी डॉ ऋतु शेखावत आदि मौजूद थे।

बच्चों के बनाए पोस्टर्स की लगाई प्रदर्शनी 28 अप्रेल से 8 मई तक आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा तैयार किए गए पोस्टर को अधिकारियों ने सराहा। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों की ओर से बनाए गए पोस्टर्स की प्रदर्शनी लगाई। बच्चों के बनाए पोस्टर्स को सभी ने सराहा। विभाग के जिला आईईसी कोर्डिनेटर डॉ महेश कडवासरा ने बताया कि तम्बाकू की सामाजिक स्वीकार्यता और नुकसान विषय पर एक वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इससमें निराधनू की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा आठ की छात्रा तमन्ना प्रथम रही। विजेता को जयपुर में आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में भागीदारी का मौका मिलेगा साथ ही प्रमाण पत्र और पुरस्कार भी दिया जाएगा।

Related posts

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान और तम्बाकू नियंत्रण पर कार्यशाला का आयोजन

Report Times

राजस्थान में सरकार के इशारे में नाचने वाले आईएएस और आईपीएस सावधान हो जाएं, चुनाव आयोग ने एक कलेक्टर और तीन एसपी को हटाया। इनमें एक एसपी मंत्री का दामाद है; अब मतदान का प्रतिशत बढ़ाने की चुनौती। मीडिया और राजनीतिक दलों पर है।

Report Times

7th Pay Commission : सरकारी कर्मचारियों के लिए है DA को लेकर बड़ी खबर

Report Times

Leave a Comment