Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

जल आंदोलन में दिखाई ताकत:पानी की भारी किल्लत से आमजन परेशान, महिलाओं ने फोड़े मटके तो पहुंचे अधिकारी

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा के पास स्थित सुलताना कस्बे में पेयजल की भारी किल्लत से जूझ रहे सुलताना में जकदाय विभाग के सामने भाजपा नेता बबलू चौधरी ने स्थानीय वासियों के साथ धरना दिया और विरोध प्रदर्शन किया। धरने में बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रही। इस दौरान भाजपा नेता बबलू चौधरी और अन्य वक्ताओं ने प्रशासन और जलदाय विभाग को पानी की समस्या को विकराल बनाने पर आड़े हाथों लिया। समस्या को लेकर उन्होंने जिला कलेक्टर को भी शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया गया।

महिलाओं ने फोड़े मटके, तो पहुंचे अधिकारी
महिलाओं ने विरोध स्वरूप खाली घड़े फोड़कर अपनी नाराज़गी दर्ज करवाई। बाद में एसडीएम सहित जलदाय विभाग के आला अधिकारियों से जलदाय विभाग में वार्ता के दौर में सभी बिंदुओं पर सहमति बनी। जिसमें उन्होंने सप्ताह भर में समस्याओं के निदान पर सहमति दी। सहमति बनने पर धरना समाप्त हुआ। लेकिन बबलू चौधरी ने चेतावनी दी है कि काम धरातल पर नहीं नजर आएगा तो फिर हालात बिगड़ने पर प्रशासन जिम्मेदार होगा।

Related posts

सड़क से सदन तक गहलोत सरकार का घेराव, मिशन-2023 के लिए नड्डा देंगे जीत का मंत्र

Report Times

राहुल गांधी का बड़ा बयान ! बेरोजगार भारत कैसा भारत

Report Times

जयपुर में सहकर्मी ने किया युवती से रेप:विरोध करने पर किया शादी का वादा, प्रेग्नेंट होने पर छोड़कर भागा

Report Times

Leave a Comment