Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

2022 में खूब बरसेगा मानसून, इस बार समय से पहले पहुंचने और सामान्य से अधिक वर्षा की संभावना

reporttimes

इस साल 2022 में ग्रह नक्षत्र भी अच्छी बारिश का संकेत दे रहे हैं। वहीं ग्रहों की दशा व दिशा इस साल समय पर मानसून के आने का संकेत दे रही हैं। जिसके चलते पूरे देश में कुछ हिस्सों को छोड़कर खूब पानी बरसेगा। इस वर्ष 2022 में आद्रा का प्रवेश धनु लग्न में हो रहा है। वहीं लग्नेश गुरु सुख भाव में जल राशि में हैं जबकि चंद्रमा भी जल राशि में हैं। ऐसे में इस साल अच्छी बारिश के संकेत साफ दिख रहे हैं। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास ने बताया कि सूर्य जब आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करता है तो उसी समय बारिश के मौसम का आगमन माना जाता है। इसके अलावा रोहणी का वास भी समुद्र किनारे है, जिसके प्रभाव से भी मानसून समय पर ही देशभर में छाएगा। जून 2022 में मानसून के आगमन से पूर्व पहले 15 दिन तेज गर्मी रहेगी। जिससे उत्तरी भारत गर्मी से झूलसेगा। वहीं 15 जून के बाद मानसून का आगमन होगा। वहीं समुद्र किनारे बसे शहरों में आगामी दिनों तक अच्छी बारिश हो सकती है।

Related posts

छात्रसंघ चुनाव हाईकोर्ट में फाइनल बहस आज, जल्‍द आएगा फैसला

Report Times

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच चीन के 13 लड़ाकू विमानों ने की घुसपैठ, ताइवान ने खदेड़ा

Report Times

फर्जी मार्कशीट से युवक बना इंजीनियर, उठाई 7.20 लाख की सैलरी

Report Times

Leave a Comment