Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

किसानों को बगीचों व उद्यान विभाग की योजनाओं की दी जानकारी, बाजरे के 40 पैकेट बांटे

चिड़ावा।संजय दाधीच

आज बालाजी बीज भंडार बड़ागांव पर किसान जागरूकता मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रतेरवाल सीड्स के कृष्ण कुमार शर्मा ने की। मुख्य अतिथि उद्यान विभाग के शीशराम जाखड़ व कृषि विभाग के डॉ. सहदेव सिंह व अशोक मीणा थे। शीशराम जाखड़ ने किसानों को बगीचों व उद्यान विभाग की योजनाओं की जानकारी दी।

इस दौरान डॉ. सहदेव सिंह ने किसानों को खेती में जुताई व समय पर खेती के फायदे बताए। धान्या सीड्स के क्षेत्रीय अशिकारी सुरजीत ढिल्लन ने किसानों को धान्या बाजरा MP7878 व MP7171 की विशेषताओं के बारे में बताया। विकास शर्मा ने पशु स्वास्थ्य व पशु आहार के बारे में जानकारी दी। सभा में कुलदीप सिंह , राकेश कुमार ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि हरीश हिंदुस्तानी ने किया। वेस्टर्न मूंगफली, ग्वार व मूंग के बारे में भी जानकारी दी। इस दौरान लकी ड्रा निकाला गया। जिसमें बाजरा के 40 पैकेट, 15 लैपटॉप बेग, 15 टी शर्ट वितरित की गई। अंत में दाताराम ने आए हुए किसानों को धन्यवाद दिया। सभा में आस पास के काफी किसानों ने हिस्सा लिया।

Related posts

किसी बड़े पद से नवाजे जा सकते हैं सचिन पायलट! एक वीडियो से चर्चा तेज, जाने क्या है माजरा?

Report Times

टाइगर श्रॉफ इस एक्ट्रेस के साथ एक पंजाबी गाने में रोमांस करते दिखे, टीजर हुआ रिलीज

Report Times

3 बार दिल्ली दौड़े CM मोहन यादव, फिर लगी कैबिनेट पर मुहर, आज ये 28 विधायक लेंगे शपथ

Report Times

Leave a Comment