Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

ट्रेन के साथ पहुंची खुशियां:प्रयागराज एक्सप्रेस को चिड़ावा में सांसद ने दिखाई हरी झंडी, लोगों ने मुंह मीठा कराकर जताई खुशी

चिड़ावा।संजय दाधीच

सीकर-लोहारू रूट से पहली बार सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन शुरू हुआ है। ट्रेन सवा दो बजे चिड़ावा स्टेशन पर पहुंची। यहां पर ट्रेन के ड्राइवर, गार्ड और स्टाफ का माला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर स्वागत किया गया।

सांसद ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
इसके बाद सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़ ने गाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सांसद खुद भी ट्रेन से नवलगढ़ तक साथ गए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावण्डिया, नगर अध्यक्ष बाबूलाल वर्मा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष जय सिंह माठ, राजेश दहिया, वरिष्ठ पार्षद एजेंद्र कटेवा, पूर्व पार्षद सुरेश जलिन्द्रा, पार्षद प्रतिनिधि अभिषेक पारीक, सरजीत चौधरी, सन्तोष सैनी और अन्य जिला और नगर पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

जल्द ही अन्य ट्रेन लाने का प्रयास
इस दौरान सांसद खीचड़ ने कहा कि ट्रेन शुरू होने से बीकानेर और प्रयागराज तक का सफर आसान हो गया है और लंबी दूरी की अन्य गाड़ियों का आवागमन भी जल्द शुरू होगा। चिड़ावा स्टेशन मास्टर आजाद सिंह ने बताया कि इस ट्रेन से साढ़े छह घण्टे में चिड़ावा से बीकानेर पहुंचा जा सकेगा। वहीं प्रयागराज तक का सफर 18 घंटे में पूरा हो सकेगा।

यह रहेगा नियमित समय
समय सारणी के हिसाब से ये ट्रेन हफ्ते में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को बीकानेर से वाया लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनूं होकर चलेगी। ये ट्रेन सुबह को पांच बजे बीकानेर से रवाना होगी और 11 बजकर 09 मिनट पर चिड़ावा पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ये रवाना होगी। जयपुर ये ट्रेन 2 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी। इसी तरह प्रयागराज से ट्रेन दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी और वहां से अपराह्न 3 बजकर 48 मिनट पर चिड़ावा पहुंचेगी। दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन बीकानेर के लिए रवाना होगी और रात को 10 बजकर 25 मिनट पर बीकानेर पहुंचेगी।

Related posts

चिड़ावा : 452 लोगों की रिपोर्ट आई नेगेटिव

Report Times

जाखोद में पुलवामा शहीदों को किया नमन

Report Times

बाढ़ के हालात पर सीएम भजनलाल की हाई लेवल मीटिंग, सभी कलेक्टरों को फील्ड में रहने के निर्देश

Report Times

Leave a Comment