Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थान

खाद्य सुरक्षा योजना से 10 लाख परिवार जाेड़ने की प्रक्रिया डेढ़ माह बाद भी अधूरी

reporttimes

मुख्यमंत्री की 10 लाख नए परिवारों को खाद्य सुरक्षा सूची में जोड़ने की बजट घोषणा पेंडिंग हो गई है। क्योंकि प्रक्रिया शुरू होने के डेढ़ महीने बाद तक एक भी आवेदन अप्रूव्ड नहीं किया गया है। जबकि प्रदेश में 2304 आवेदन रिजेक्ट किए जा चुके हैं और 15519 आवेदनों को अपूर्ण बताकर लौटा दिया गया है। प्रदेश में तीन अप्रैल से सूची में नाम जोड़ने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी।

22 मई 16.82 लाख लोग आवेदन कर चुके हैं। इनमें से 14.06 लाख ग्रामीण क्षेत्र से और 2.76 लाख शहरी क्षेत्र से आवेदन किए गए हैं। शहरी क्षेत्र के कुल आवेदनों में से 300 रिजेक्ट किए जा चुके हैं और 3270 लौटा दिए गए हैं। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के आवेदनों में से 2004 रिजेक्ट कर दिए गए और 12220 अपूर्ण मानकर लौटा दिए गए। सवाल यह कि तीन अप्रैल से शुरू हुई नाम जोड़ने की प्रक्रिया के पहले चरण में आवेदन करने वालों के आवेदन अभी तक पेंडिंग क्यों हैं? जबकि रिजेक्ट करने और अपूर्ण आवेदन लौटाने की प्रक्रिया शुरू है।

Related posts

बेमौसम बरसात! दिल्ली में येलो अलर्ट, हिमाचल, राजस्थान और केरल में तीन दिन बारिश, केदारनाथ यात्रा पर रोक

Report Times

Lok Sabha Election 2024 : उत्तर प्रदेश की आठ सीटों पर मतदान जारी, नौ बजे तक 11.67 प्रतिशत वोटिंग

Report Times

खाटूश्यामजी : 300 साल में पहली बार ऐसे मनेगी जन्माष्टमी

Report Times

Leave a Comment