Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजनीतिराजस्थान

किसान जागरूकता मेले का आयोजन:बाजरे की किस्मों की दी जानकारी, लक्की ड्रा से किसानों का सम्मान

चिड़ावा।संजय दाधीच

किसान बीज भंडार खुडानिया पर किसान जागरूकता मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रतेरवाल सीड्स के कृष्ण कुमार शर्मा ने की। मुख्य अतिथि कृषि विभाग के रिटायर्ड क्षेत्रीय निदेशक के डॉ. सहदेव सिंह व अशोक सिहाग थे। सहदेव सिंह ने किसानों को खेती में लगने वाले कीड़ों, समय पर मिट्टी पानी जांच के फायदों के बारे में जानकारी दी।

क्षेत्रीय अधिकारी ने दी खास जानकारी

धान्या सीड्स के क्षेत्रीय अशिकारी सुरजीत ढिल्लन ने किसानों को बताया कि धान्या बाजरा MP7878 की विशेषता है कि वो अधिक लम्बा, 5-6 फुटान व ठोस सिट्टा होता है। वहीं MP7171 कम दिन में तैयार होने वाली किस्म है। विकास शर्मा ने पशु स्वास्थ्य व पशु आहार के बारे में जानकारी दी । सभा में कुलदीप बलौदा , विकास कुमार, विक्रम मीणा ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन हास्य कवि हरीश हिंदुस्तानी ने किया ।

लक्की ड्रा से किया सम्मानित

इस दौरान लकी ड्रा निकाला गया। जिसमें धान्या बाजरा 7878 के 40 पैकेट, 10 लैपटॉप बेग, 10 टी शर्ट व 20 धान्या के हैंड बैग वितरित किए गए । अंत मे जोगेंद्र सिंह ने किसानों को धन्यवाद दिया । सभा में बलबीर धनकड़, जिंकू लमोरिया, दिलीप सिंह, मनोज, राजेन्द्र , सुमेर, अर्जुन फौजी, महिपाल सहित आस पास के काफी किसानों ने भाग लिया>

Related posts

किसान का बेटा बना एसआई: विधायक कॉलोनी निवासी सचिन धाबाई की एमबीसी में भी 8वीं रैंक

Report Times

किसान सिंचाई जल आन्दोलन को समर्थन दिया पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल भी

Report Times

कांग्रेस ने चार राज्य के लिए स्क्रीनिंग कमेटी का किया गठन, माकन छत्तीसगढ़ तो गोगोई संभालेंगे राजस्थान

Report Times

Leave a Comment