Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा में हरी झंडी दिखाएंगे सांसद नरेंद्र:साढ़े छह घंटे में बीकानेर और 18 घंटे में प्रयागराज तक का सफर, कार्यक्रम की तैयारियां जारी

चिड़ावा।संजय दाधीच

सीकर-लोहारू रूट से पहली बार सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। बीकानेर से प्रयागराज तक का सफर अब शेखावाटी के लोगों के लिए आसान हो जाएगा। चिड़ावा स्टेशन मास्टर आजाद सिंह ने बताया कि इस ट्रेन से साढ़े छह घंटे में चिड़ावा से बीकानेर पहुंचा जा सकता है। वहीं अब प्रयागराज तक का सफर 18 घंटे में पूरा हो सकेगा।

आज सांसद चिड़ावा में करेंगे उद्घाटन
बता दें कि आज उद्घाटन स्पेशल ट्रेन दोपहर डेढ़ बजे चिड़ावा पहुंचेगी। जहां पर हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का उद्घाटन सांसद नरेंद्र कुमार करेंगे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावण्डिया और जिला पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। स्टेशन अधीक्षक आजाद सिंह ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही है।

ये रहेगा ट्रेन का नियमित समय
नियमित समय सारणी के हिसाब से ये ट्रेन हफ्ते में तीन दिन सोमवार, गुरुवार और शनिवार को बीकानेर से वाया लोहारू, चिड़ावा, झुंझुनूं होकर चलेगी। ये ट्रेन सुबह को पांच बजे बीकानेर से रवाना होगी और 11 बजकर 9 मिनट पर चिड़ावा पहुंचेगी। यहां दो मिनट के ठहराव के बाद ये रवाना होगी। जयपुर ये ट्रेन 2 बजकर 50 मिनट पर पहुंचेगी। इसी तरह प्रयागराज से ट्रेन दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर जयपुर पहुंचेगी और वहां से अपराह्न 3 बजकर 48 मिनट पर चिड़ावा पहुंचेगी। दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन बीकानेर के लिए रवाना होगी और रात को 10 बजकर 25 मिनट पर बीकानेर पहुंचेगी।

Related posts

चिड़ावा : वकीलों ने किया 7 दिन कार्य स्थगन

Report Times

अयोध्या : पूरा राम परिवार नए सिंहासन पर विराजा

Report Times

हजरत सैय्यद जमालुद्दीन कमालुद्दीन दरगाह में सालाना उर्स की शुरुआत

Report Times

Leave a Comment