Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

घर पर अकेली थी, जान से मारने की धमकी देकर किया रेप

jhunjhunu

झुंझुनूं में पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीएसपी सिटी शंकरलाल छाबा ने बताया कि आरोपी अनिल कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस संबंध में झुंझुनूं के सदर थाने में मामला दर्ज हुआ था।

नाबालिग के पिता की ओर से दी गई रिपोर्ट के अनुसार 23 मई को परिवार के लोग बाहर गए हुए थे। इसके बाद जब शाम को वापस आए तो बच्ची ने अपनी मां को आपबीती बताई। रिपोर्ट के अनुसार नाबालिग के परिजन किसी काम से दूसरे गांव गए हुए थे। इस दौरान अनिल कुमार ने बच्ची को अकेली देखकर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। बच्ची डर गई। बच्ची अपनी मां के पास पहुंची, वह उदास थी। उसको पूछा तो उसने पूरी बात अपनी मां को बताई। इसके बाद मां भी डर गई, इसके बाद सदर थाना पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है।

Related posts

द्रोपदी मूर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर भाजपाईयों ने बांटी मिठाई, फोड़े पटाखे

Report Times

Narendra Modi : नरेन्द्र मोदी ने कहा,घोटाले तृणमूल करती है और भुगतना पड़ता है बंगाल की जनता को

Report Times

सीआई विष्णुदत्त का राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार

Report Times

Leave a Comment