Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशलाइफ स्टाइल

किशोर न्याय बोर्ड मजिस्ट्रेट को जान से मारने की धमकी:कहा – जिंदा रहना है तो राजस्थान से चले जाओ

reporttimes

सीकर की किशोर न्याय बोर्ड की प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। मामले में प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा कर 24 घंटे सिक्योरिटी उपलब्ध करवाने की मांग की है।

किशोर न्याय बोर्ड की प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट रंजना ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 26 मई को एक व्यक्ति ने रंजना को उदय सिंह अलोरिया समझते हुए कहा कि तुमने दो-चार दिन में जो आदेश झुंझुनू से सीकर बच्चों के बारे में किए हैं उसके लिए मैं तुम्हें जान से मार दूंगा। फोन कर धमकी देने वाले शख्स ने कहा कि यदि जिंदा बचना चाहते हो तो राजस्थान से बाहर चले जाओ।

प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट रंजना ने रिपोर्ट में बताया कि फोन करने वाले शख्स ने उन्हें बार-बार जान से मारने की धमकी दी। साथ ही गाली-गलौज भी की। उन्हें जान से मारने का खतरा उत्पन्न हो चुका है। मजिस्ट्रेट ने रिपोर्ट में बताया कि वह घर से अकेले आती-जाती हैं। ऐसे में उन्हें 24 घंटे की सिक्योरिटी उपलब्ध करवाई जाए जिससे कोई अनहोनी न हो। गौरतलब है कि इससे पहले प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट रहे उदय सिंह अलोरिया का ट्रांसफर अब चित्तौड़गढ़ हो चुका है।

Related posts

पूर्व सैनिकों ने काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन

Report Times

Vistara ने 10% घटायी उड़ानों की संख्या, अब इस महीने महंगे हो सकते हैं फ्लाइट के टिकट

Report Times

रविचंद्रन अश्विन ने पूर्व कैप्टन कपिल देव का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

Report Times

Leave a Comment