Report Times
latestOtherआक्रोशजयपुरटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिराजस्थानविरोध प्रदर्शनस्पेशल

राजस्थान में किसानों के समर्थन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से हुई झड़प

REPORT TIMES 

राजस्थान के बूंदी में बुधवार को कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प हो गई। ऐसे में भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को वाटर कैनर का इस्तेमाल करना पड़ा। इस दौरान हिंडोली विधायक अशोक चांदना, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, केशोरायपाटन विधायक चुन्नीलाल बैरवा सहित 50 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। तीन-चार पुलिस वैन में भरकर कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले जाकर छोड़ा गया। दरअसल, हिंडोली विधायक अशोक चांदना की अगुवाई में आज जिला मुख्यालय पर खेती बचाओ किसान बचाओ आंदोलन के तहत कार्यकर्ता विरोध-प्रदर्शन किया। आजाद पार्क से कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पैदल ही कलेक्ट्रेट पहुंचे। लेकिन, पुलिस ने दो जगह बैरिकेडिंग लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस पर कार्यकर्ता बेकाबू हो गए है और बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए आगे निकल गए और कलेक्ट्रेट में घुसने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने पानी की बौछार करके प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को रोक लिया। कैनन वाटर की बौछार होते हुए कार्यकर्ता तितर-बितर हो गए।

50 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी

इसके बाद आक्रोशित कार्यकर्ता कुछ देर के लिए वहीं धरने पर बैठ गए। पुलिस को कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए चार बार पानी की बौछार करनी पड़ी। इसके बाद कुछ कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता अशोक चांदना जिंदाबाद के नारे लगाते नजर आए। इस दौरान हिंडोली विधायक अशोक चांदना, बूंदी विधायक हरिमोहन शर्मा, केशोरायपाटन विधायक चुन्नीलाल बैरवा सहित 50 से ज्यादा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारियां दी। जिन्हें तीन-चार पुलिस वैन में भरकर कार्यकर्ताओं को पुलिस लाइन ले जाकर छोड़ा गया।

500 से अधिक पुलिस जवानों ने संभाला मोर्चा

कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। किसी भी प्रकार की स्थिति से निबटने के लिए पांच सौ से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए है। पुलिस की ओर से अहिंसा सर्किल पर ही प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बैरिकेटस भी लगाए है। जगह-जगह पुलिसकर्मी शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए नजर रखे थे। प्रदर्शन को लेकर दो अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, चार पुलिस उपाधीक्षक, आठ सीआई एवं 15 सब इंस्पेक्टर के अलावा आरएसी की दो कम्पनियां तैनात की गई है। वहीं आस-पास के थानों को जाप्ता भी बुलाया गया है।

Related posts

गुजरात टाइटंस के सिर सजा ताज, राजस्थान रॉयल्स को हराकर बना IPL 2022 का सरताज

Report Times

जयपुर नगर निगम ग्रेटर की विजिलेंस टीम में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक SI और उनके भाई के खिलाफथाने में ठगी का मामला दर्ज ; आर्मी में नौकरी लगाने के नाम पर 8 लाख रुपए ठगे

Report Times

एक्सपोर्ट-इंपोर्ट को लेकर आए डराने वाले आंकड़े, इकोनॉमी के लिए अच्छी खबर नहीं

Report Times

Leave a Comment