Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

चिड़ावा में पंच कुंडीय हवन का आयोजन, शक्तिपीठ में होने वाले कार्यक्रमों को लेकर सौंपी जिम्मेदारी

चिड़ावा।संजय दाधीच

चिड़ावा में पंडित गणेशनारायण बावलिया बाबा मार्ग स्थित गायत्री शक्तिपीठ में दस जून को गायत्री जयंती उत्सव मनाया जाएगा। जिसके तहत दो दिन तक धार्मिक कार्यक्रम होंगे। नौ जून को सुबह साढ़े चार से रात नौ बजे तक मौन जाप होगा। दूसरे दिन दस जून को सुबह आठ बजे से हवन किया जाएगा। सफल आयोजन को लेकर गायत्री परिवार के सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें आयोजन के बारे में विस्तार से चर्चा हुई और जिम्मेदारियां सौंपी गई।

पंच कुंडीय हवन का आयोजन
वहीं इस दौरान पंच कुण्डीय हवन भी हुआ। जिसमें विश्व कल्याण, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए आहुतियां दी गई। आचार्य रामनिवास सैनी, चंद्रपाल सिंह, संतोष सैनी ने यज्ञ और पूजन कार्य संपन्न करवाया। मुख्य यजमान सूर्यपालसिंह, प्रदीप कुल्हार, हजारीलाल सैनी, महेंद्र बदनगढिय़ा, गौत्तमलाल शर्मा, अजय बागड़ी, विद्याधर सोनी थे। जिन्होंने सपत्नीक यज्ञ में आहुतियां दी। वहीं विमल खेतान ने आरती की।

Related posts

सीनियर वर्ग पुरुष हॉकी प्रतियोगिता: फाइनल मुकाबले में हिसार ने सोनीपत को दी मात

Report Times

दो माह से खराब बोरवेल, श्योपुरा में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Report Times

सुप्रीम कोर्ट ने की नूपुर शर्मा की याचिका खारिज

Report Times

Leave a Comment