Report Times
Otherचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

वंशिका की एक और उपलब्धि, सात विश्व रिकॉर्ड में पहले भी है नाम दर्ज

चिड़ावा।संजय दाधीच

दोनों हाथों से असंख्य अंकों के पहाड़े लिखकर सात विश्व रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कराने वाली वंशिका ने एक और उपलब्धि हासिल की है। वंशिका को ओएमजी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की ब्रांड एंबेसडर बनाया गया।

ओएमजी बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के डायरेक्टर दिनेश गुप्ता ने ब्रांड एंबेसडर बनने की जानकारी देते हुए नियुक्ति सर्टिफिकेट भेजा है। इसकी सूचना मिलते ही वंशिका के घर-परिवार और शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने रिकॉर्ड धारक वंशिका को बधाई दी।

वंशिका के पिता मनोज शर्मा ने कहा कि चिड़ावा सहित राजस्थान को गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि हासिल कर बेटी ने सीना चौड़ा कर दिया। ये सब कुछ बेटी वंशिका ने अपने जुनून से हासिल किया है।

Related posts

‘वसुंधरा का बर्थडे मनाएं या CM आवास का करें घेराव…’ अंतर्कलह से दुविधा में BJP कार्यकर्ता

Report Times

आईफोन पर चल रहा है बफ़र डिस्काउंट

Report Times

रक्षाबंधन पर बहन को तोहफा देने के लिए भाईयों ने की लूट, UPI ट्रांजेक्शन से पकड़े गए तीनों आरोपी

Report Times

Leave a Comment