Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

LIC का लाभ 17 प्रतिशत घटा, प्रति शेयर डेढ़ रुपये लाभांश देने का किया गया ऐलान

reporttimes

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसकी पहले साल की प्रीमियम आय बढ़कर 14,663.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो एक साल पहले समान तिमाही में 11,053.34 करोड़ रुपये रही थी। पूरे वित्त वर्ष 2021-22 में एलआईसी का शुद्ध लाभ 38 प्रतिशत बढ़कर 4,124.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो 2020-21 में 2,974.13 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी के निदेशक मंडल की सोमवार को हुई बैठक में 31 मार्च, 2022 को समाप्त वित्त वर्ष के लिए 10 रुपये अंकित मूल्य के शेयर पर 1.50 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के लाभांश का प्रस्ताव किया है। इसके लिए शेयरधारकों की मंजूरी ली जानी है। इससे पहले इसी महीने सरकार ने कंपनी में आईपीओ के जरिये अपनी 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की बिक्री से 20,557 करोड़ रुपये जुटाए थे। बीएसई में कंपनी का शेयर सोमवार को 1.89 प्रतिशत चढ़कर 837.05 रुपये पर बंद हुआ।

Related posts

कांग्रेस के खिलाफ महाघेराव से वसुंधरा राजे की दूरी, बीजेपी के लिए संदेश या चेतावनी?

Report Times

उपराष्ट्रपति के चुनाव का ऐलान, 7 अगस्त से नोमिनेशन शुरू… 9 सितंबर को पोल और नतीजे; देखें पूरा शेड्यूल

Report Times

टीना डाबी से अनोखी मांग सड़क नहीं है, घर आने-जाने के लिए हेलिकॉप्टर दिला दो

Report Times

Leave a Comment