Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेश

सोना स्थिर चांदी के गिरे दाम:एक किलो चांदी हुई 900 रुपए हुई सस्ती , स्टैंडर्ड सोना 52,550 पर बरकरार

reporttimes

घरेलू बाजार में मांग बढ़ने के साथ ही सोने-चांदी की कीमत में भी बदलाव शुरू हो गया है। मंगलवार को चांदी 900 रुपए सस्ती हुई। जिसके बाद एक किलो चांदी की कीमत घटकर 63 हजार 300 रुपए पर पहुंच गई है। जबकि लगातार दूसरे दिन स्टैंडर्ड सोने की कीमत 52 हजार 550 रुपए पर बरकरार है। ऐसे में सर्राफा बाजार में आई बढ़त के बावजूद बाजार में ग्राहकों की रौनक देखने को मिल रही है।

जयपुर सर्राफा कमेटी की और से जारी भाव के अनुसार जयपुर में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 52 हजार 550 रुपए पर आ गई है। जबकि 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत सोने की कीमत 50 हजार 400 रुपए पहुंच गई है। जबकि सोना 18 कैरेट 42 हजार 400 रुपए प्रति दस ग्राम और 14 कैरट 34 हजार 400 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी रिफाइन की कीमत लुढ़कर 63 हजार 300 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

सर्राफा व्यापारी रवि मल्होत्रा ने बताया कि दुनियाभर में सोने और चांदी की कीमत में मामूली बढ़ोतरी हुई है। जिसका असर भारत पर भी हुआ है। फ़िलहाल सोने-चांदी दोनों के दाम स्थिर नहीं है। ऐसे में जो लोग सोने और चांदी में निवेश करना चाहते है। यह वक्त उनके लिए सबसे बढ़िया है। क्यों अगले कुछ दिनों में बाजार में तेजी आने के साथ ही एक बार फिर भाव तेजी से बढ़ सकते है।

Related posts

जैसलमेर में शाम 6 से सुबह 6 बजे तक रहेगा ब्लैकआउट, आर्मी एरिया के 5 KM के दायरे में प्रवेश वर्जित

Report Times

कॉन्स्टेबल परीक्षा:दो पारियों में होगा एग्जाम, 105 इंस्ट्रक्ट रखेंगे नजर

Report Times

श्री गल्ला व्यापार संघ झुंझुनू में वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण को जीएसटी के बढ़ोतरी के विरोध में  ज्ञापन भेजा

Report Times

Leave a Comment