Report Times
Otherखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानसीकर

U-19 क्रिकेट टीम के लिए सेलेक्सन ट्रायल्स 5 जून को:सीकर जिले के खिलाड़ी ले सकेंगे भाग

reporttimes

आरसीए द्वारा आयोजित होने वाली U-19 डूंगरपुर शील्ड प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए सीकर डीसीए की टीम के सेलेक्सन ट्रायल्स 5 जून रविवार को सुबह 7 बजे से रींगस में भैरूंजी मोड़ के पास स्थित थ्रोन क्रिकेट एकेडमी में आयोजित किए जाएंगे। इन ट्रायल्स में सीकर जिले के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे जिनकी प्रमाणित जन्म तिथि 1 सितंबर 2003 या इसके बाद की है।

जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुभाष जोशी ने बताया की ट्रायल्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ अपना मूल निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, अपना एवं अपने माता-पिता का आधार कार्ड, जन्म तिथि प्रमाण पत्र व पिछले तीन सालों की अपनी शैक्षणिक मार्कशीट लानी आवश्यक है। सभी दस्तावेजों की मूल एवं एक एक फोटो स्टेट प्रति साथ लानी है। मूल प्रमाणपत्र देख कर वापस लौटा दिए जाएंगे। खिलाड़ियों को सफेद क्रिकेट किट में आना है।

Related posts

सूरत के लोग रोजाना 1.20 करोड़ रुपये का पानी पी रहे, पैकेज्ड पानी बोतल की मांग तीन गुनी

Report Times

TATA ACE EV देश का पहला इलेक्ट्रिक मिनी ट्रक जो देता है 154 किलोमीटर की रेंज!

Report Times

क्या छत्तीसगढ़ की राह चलेगा राजस्थान? सिंहदेव की तरह चमकेगी पायलट की किस्मत?

Report Times

Leave a Comment