Report Times
Otherक्राइमचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थानहादसा

जहरीले स्प्रे से हुई युवक की मौत

चिड़ावा।संजय दाधीच
 सारी गांव के युवक की जहरीला स्प्रे शरीर में जाने से मौत हो गई। युवक खेत में था उस समय ये घटना हुई। युवक को अस्पताल भी लाया गया। लेकिन जान नहीं बच सकी।
कीटनाशक स्प्रे ने ले ली जान-
पुलिस थाने में सारी गांव के केवल राम जाट ने रिपोर्ट दी है कि उसका बेटा सुधेश खेत में गया हुआ था। इस दौरान वह कपास की फसल पर कीटनाशक स्प्रे कर रहा था। तभी अचानक जहर जाने से उसकी तबियत बिगड़ गई।
गंभीर हालत में उसे चिड़ावा के निजी अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान युवक सुधेश की मौत हो गई।
पोस्टमार्टम के बाद शव सौंपा परिजनों को –
शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी लाया गया। जहां डा. मनोज जानू ने शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर हर तथ्य की पुलिस बारीकी से जांच करेगी।

Related posts

illegal construction: शहर में अवैध निर्माण कार्यों पर कार्रवाई : दो जगह निर्माण कार्य रुकवाया, ईओ के नेतृत्व में सीज कार्रवाई

Report Times

भाजपा नेता रविकांत शर्मा के नेतृत्व में राजे का स्वागत

Report Times

बस स्टैंड के पास हथियार लेकर घूम रहा था, हत्या के मामले में पहले जेल जा चुका

Report Times

Leave a Comment