Report Times
Otherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानहादसा

“अग्निपथ” बना रेल-सड़क मार्ग के लिए रोड़ा, कोटा में दो ट्रेनें रद्द, राजस्थान रोडवेज ने किया भरतपुर डिपो बंद

REPORT TIMES

भरतरपुर/कोटा: सेना भर्ती (Indian Army) के लिए लाई गई अग्निपथ योजना (Agnipath scheme protest) का विरोध थमने का नाम ही नहीं रहा है। राजस्थान में भी इसका लगातार विरोध बढ़ रहा है। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा रेल मंडल के भरतपुर रेलखंड में शुक्रवार को आक्रोशित युवाओं की ओर से रेल की पटरियों उखाड़े जाने के बाद कोटा रेल मंडल की ओर से कठोर निर्णय लिया गया। इसके तहत शनिवार को कोटा-पटना ट्रेन (13240) भी रद्द की गई। विरोध के चलते शनिवार को पटना से आने वाली ट्रेन भी कोटा नहीं पहुंचेगी। रेक के अभाव में ट्रेन कोटा से भी पटना रवाना नहीं होगी

 

भरतपुर में दिखा था भयानक मंजर
उल्लेखनीय है कि भरतपुर में अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे युवाओं की ओर से रेल मार्ग पर हमले के बाद प्रभावित हुई ट्रेन कोटा स्टेशन पहुंची। इस दौरान जिन ट्रेनों को निशाना बनाया गया, उन ट्रेनों के कोच की शक्ल देख कर युवाओं का आक्रोश प्रतीत हुआ कि अग्निपथ योजना से नाराज युवा कितने गुस्से में थे। ट्रेनों के कोच के शीशें पत्थर से जगह-जगह से फूटे हुए थे। ट्रेनों में यात्रा करने वाले रेलयात्री दहशतगर्दी में रहे। घटना के बाद अब रेलवे पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहा है।

भरतपुर में पुलिस को छोड़ने पड़े थे आसूंगैस के गोले
मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन युवाओं ने भरतपुर स्टेशन पर मुंबई-दिल्ली मुख्य रेल मार्ग को भी जाम करने की कोशिश की थी। इसके चलते उपद्रवी जयपुर- बांदीकुई रेल मार्ग पर युवा रेल पटरियों पर जा बैठे। पत्थर की मदद से कई क्लिपों को रेल पटरियों से निकाल दिया। मौके पर खदेड़ने पहुंची पुलिस पर युवाओं ने जमकर पत्थरबाजी की।पुलिस ने इसके बाद आंसू गैस के गोले छोड़कर वहां से उपद्रवियों को खदेड़ा। घटना के चलते मुंबई-अमृतसर स्वर्ण मंदिर मेल करीब आधा घंटा पिंगोरा स्टेशन पर खड़ी रखी थी।

 

आज राजस्थान रोडवेज ने किया भरतपुर डिपो बंद
उल्लेखनीय है कि भरतपुर में अग्निपथ योजना को लेकर किए गए विरोध प्रदर्शन और हंगामे के बाद जहां प्रदेश का रेल मार्ग बाधित हुआ। वहीं शनिवार को राजस्थान रोडवेज ने भरतपुर डिपो की बसों का संचालन भी बंद किया। विगत दिन मथुरा में आंदोलनकारियों ने 7 बसों को डैमेज किए जाने के बाद रोडवेज की ओर से यह निर्णय लिया गया है। अग्निपथ के विरोध में युवाओं की ओर से किए जा रहे उत्पात के बाद आज रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई है।

Related posts

यूनियन बैंक का स्थापना दिवस मनाया 

Report Times

तिरूपति-हिसार स्पेशल ट्रेन में बढ़ी सुविधा: साप्ताहिक रेलसेवा में 9 और ट्रिप जुड़े, अक्टूबर से नवंबर 2025 तक चलेगी

Report Times

कार से उतरे और बरसाने लगे डंडे… बदमाशों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी

Report Times

Leave a Comment