Report Times
latestOtherखेलखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशसोशल-वायरल

भारतीय क्रिकेट टीम एक टेस्ट, तीन वनडे और इतने ही टी20 मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड के दौरे पर है। इस दौरे पर रोहित शर्मा की कप्तानी और राहुल द्रविड़ के मार्गदर्शन में टीम इंडिया के पास इतिहास रचने का एक बेहतरीन मौका है। टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम का एक दल इंग्लैंड पहुंच चुका है। वहीं दूसरा दल दो टी20 मैचों की सीरीज के लिए पहले आयरलैंड दौरे पर जाएगी।

दरअसल भारतीय टीम ने पिछले साल अगस्त-सितंबर में विराट कोहली की अगुवाई में इंग्लैंड का दौरा किया था। यहां टीम को पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी थी। सीरीज के चार मैच खेले जा चुके थे लेकिन इस बीच इंग्लैंड में कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण आखिरी टेस्ट को स्थगित कर दिया गया, जिसे अब खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है।

 

ऐसे में टीम इंडिया अगर पांचवें टेस्ट मैच में जीत दर्ज करती है तो इंग्लैंड की धरती पर 15 साल बाद फिर से टेस्ट सीरीज जीतने का कारनामा करेगी। इसके साथ ही इस सीरीज को लेकर एक खास संयोग भी बन रहा है।

बता दें कि भारतीय टीम ने आखिरी बार इंग्लैंड में 15 साल पहले टेस्ट सीरीज जीता था। साल 2007 के इंग्लैंड दौरे पर राहुल द्रविड़ की कप्तानी में टीम इंडिया ने यह कारनामा किया था। वहीं एक बार फिर द्रविड़ टीम इंडिया के साथ है। हालांकि 2007 में जब टीम इंडिया ट्रॉफी उठाई थी तो तब द्रविड़ टीम के कप्तान थे लेकिन अब वह कोच की भूमिका में हैं। ऐसे में भारतीय टीम एक बार फिर से इतिहास रचने के दहलीज पर खड़ी है। वहीं पिछले साल जब भारतीय टीम इंडिया इंग्लैंड गई थी तो टीम के के मुख्य कोच रवि शास्त्री थे।

Related posts

‘अनशन खत्म करें डल्लेवाल’, प्रह्लाद जोशी ने बताया किसानों के साथ बैठक में क्या हुई बात

Report Times

PM Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी, राजस्थान के 57 लाख किसान लाभान्वित होंगे

Report Times

शिवभक्त के स्मृति स्थल के ऊपर बना है शिव-हनुमान मंदिर

Report Times

Leave a Comment