Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंस्पेशल

पुलिस चोरों की तलाश में जुटी, टीमों को लगाया

REPORT TIMES
पुलिस चोरों की तलाश में जुटी, टीमों को लगाया
चिड़ावा। शहर के कबूतरखाना बस स्टैंड के पास एक साथ छह दुकानों में चोरी की घटना से शहर हतप्रभ है। शातिर चोर पुलिस की पकड़ से दूर है। इधर पुलिस लगातार चोरों को पकड़ने के लिए सुराग जुटाने में लगी है। डीएसपी सुरेश शर्मा के निर्देशन में पुलिस दी मामले की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए अलग – अलग इलाकों में टीमों को रवाना किया गया। निकटवर्ती हरियाणा राज्य में भी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।
हरियाणा पुलिस की भी मदद ली जा रही है। इधर हाल में जेल से छूटने वाले कुछ बदमाशों पर भी पुलिस की नजर है। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस लगातार खंगाल रही है। संदिग्धों की पहचान कर पूछताछ की जा रही है। इधर रात्रि गश्त को भी बढ़ाया गया है और अधिक पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीएसपी ने व्यापारियों को आश्वस्त किया है कि जल्द ही चोरियों का खुलासा कर दिया जाएगा। इधर व्यापारियों ने भी पुलिस को दो दिन का समय दिया था। व्यापारियों ने चेताया है कि अगर जल्द चोरों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो बाजार बंद रखने का निर्णय लिया जाएगा।

Related posts

चिड़ावा : सऊदी अरब से आया कॉरोना पॉजिटिव केस

Report Times

SI भर्ती रद्द होने पर CM भजनलाल शर्मा की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा ?

Report Times

Share Market: शेयर बाजार में फिर हावी हुआ बिकवाली, दिन के ऊपरी स्तर से पाताल में गिरा सेंसेक्स-निफ्टी

Report Times

Leave a Comment