Report Times
latestOtherआरोपझारखण्डटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

मेरी गिरफ्तारी लोकतंत्र का काला अध्याय, हेमंत सोरेन ने केंद्र और ईडी पर साधा निशाना

REPORT TIMES 

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर केंद्र सरकार की एजेंसियों पर मेरी गिरफ्तारी लोकतंत्र का एक काला अध्याय है। एक सुनियोजित साजिश के तहत इसे अंजाम दिया गया है और राजभवन भी इस साजिश में शामिल है। दरअसल, आज विधानसभा में JMM गठबंधन के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने विश्वास मत प्रस्ताव पेश किया था, इस दौरान सदन को संबोधित करते हुए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि इन्होंने मुझे साढ़े आठ एकड़ जमीन के घोटाले के आरोप में गिरफ्तार किया है, लेकिन मैं चुनौती देता हूं कि अगर ये इससे जुड़ा एक भी कागज ये पेश कर दें, तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा।

आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यों पर सालों से हो रहा अत्याचार


उन्होंने किसी का नाम लिए बिना ही कहा कि लोग आदिवासियों, दलितों, अल्पसंख्यकों पर सालों से अत्याचार करते आए हैं और 31 जनवरी को मेरी गिरफ्तारी भी इसी तरह के अत्याचार में शामिल है। ये लोग चाहते हैं 50-100 साल पहले की तरह आदिवासी जंगलों में जाकर रहे।

भाजपा पर साधा निशाना

इसके अलावा उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि इनके सहयोगी और मित्र 12 -14 लाख करोड़ डकारकर विदेशों में जाकर बैठ गए, लेकिन ये उनका बाल भी बांका नहीं कर पाए। सोरेन ने कहा, “मैं आंसू नहीं बहाऊंगा, क्योंकि आपके लिए आंसुओं का कोई मोल नहीं है। मैं वक्त आने आने पर इनके एक-एक सवालों और षड्यंत्रों का मुंहतोड़ जवाब दूंगा।”

जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर कही ये बात

उन्होंने सदन में अपने संबोधन के दौरान ईडी, सीबीआई जैसी केंद्रीय जांच एजेंसियों दुरुपयोग पर कहा कि ये कभी नहीं चाहते कि कोई आदिवासी झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में पांच साल का कार्यकाल पूरा करे। मुझे तो क्या, इन्होंने अपनी पार्टी में भी किसी आदिवासी मुख्यमंत्री को पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं करने दिया।

Related posts

Gajendra Singh Shekhawat: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संभाला पदभार, बोले-विकसित भारत बनाने में करेंगे पूरा सहयोग

Report Times

40 नंबर लाने पर स्टूडेंट पास, मास्टरजी फेल ! शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया क्या नया फार्मूला?

Report Times

कॉलेज में न आने के बदले मांगे रुपए, पहले भी पकड़ा गया था कैशियर

Report Times

Leave a Comment