Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंमहाराष्ट्रराजनीतिसोशल-वायरलस्पेशल

केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे जल्द बीजेपी सरकार बनने के संकेत दिए हैं

REPORT TIMES

केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे जल्द बीजेपी सरकार बनने के संकेत दिए हैं

महाराष्ट्र  में जारी सियासी संकट और गुवाहाटी के होटल में जमे एकनाथ शिंद समेत शिवसेना के बागी विधायकों के बीच जहां एक तरफ मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने जा रही है तो वहीं दूसरी तरफ केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे जल्द बीजेपी सरकार बनने के संकेत दिए हैं. केंद्र सरकार के मंत्री रावसाहेब दानवे  ने कहा कि वो 2-3 दिन ही विपक्ष में हैं. दानवे के इस बयान के बाद से महाराष्ट्र की राजनीति और गरमा गई है.

रावसाहेब दानवे ने अब एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा कि, ‘बहुमत का आंकड़ा आज बनता है या नहीं ये नहीं बोल सकते लेकिन आज की स्थिति में बीजेपी सत्ता बनाने की पॉजीशन में नहीं है इसलिए इस वक्त हम केवल वेट एंड वॉच की भूमिका में हैं.’

हमने पहले ही कहा था कि ये आपस में भिड़ेंगे- रावसाहेब दानवे

शिवसेना और एकनाथ शिंदे गुट के बीच विवाद पर बीजेपी की भूमिका होने के सवाल पर दानवे ने जवाब देते हुए कहा कि, हम इस सरकार के बनने के वक्त से ही कर रहे थे कि ये आपस में भिड़ेंगे और आज ऐसा ही हो रहा है. ये लोग आपस भी ही लड़कर पार्टी गिरा रहे हैं. इसमें बीजेपी का कोई रोल नहीं है.

वहीं, एबीपी न्यूज़ ने मुख्यमंत्री कुर्सी पर सवाल करते हुए दानवे से पूछा कि अगर बीजेपी एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर सत्ता में आती है तो सीएम कुर्सी किसको मिलेगी? जिसका जवाब देते हुए दानवे ने कहा कि, ‘मैं इस पर निर्णय लेने वाला कोई नहीं होता है. मैं तय नहीं करूंगा कि कुर्सी पर कौन बैठेगा और कौन नहीं.’

जारी है जुबानी जंग

बता दें, महाराष्ट्र की शिवसेना और बागी विधायकों के बीच लगातार बयान बाजी चल रही है. शिवसेना सांसद संजय राउत ने आज अपने पुराने विवादित बयान पर सफाई देते हुए कहा कि, उन्होंने आत्मा और जमीर मरने की बात कही थी. दरअसल, संजय राउत ने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा था कि गुवाहाटी से 40 विधायकों की बॉडी मुंबई आएगी. इसके बाद अब सफाई दी कि उन्होंने ये कहा है कि जो 40 विधायक गुवाहाटी में उनकी आत्मा मर चुकी है, वो जिंदा लाश की तरह हैं.

Related posts

टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद बड़ा एक्शन, तिहाड़ समेत कई जेलों के 99 स्टाफ का ट्रांसफर

Report Times

पत्रकार डॉ. शम्भू पवार को मिला गांधी सेवा रत्न अवार्ड

Report Times

महाराष्ट्र में ‘खोके’ वाली सरकार, उद्धव बोले- डरा-धमका कर कोई भी बन सकता है CM-PM

Report Times

Leave a Comment