Report Times
latestOtherकार्रवाईचिड़ावाजीवन शैलीटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशलस्वास्थ्य-और-फिटनेसहैल्थ

पेयजल समस्या के समाधान को लेकर विधायक निवास पहुंची महिलाएं

REPORT TIMES
पेयजल समस्या के समाधान को लेकर विधायक निवास पहुंची महिलाएं
चिड़ावा। शहर के पुराना डीएसपी ऑफिस के पीछे के इलाके में वार्ड 30 की महिलाओं का एक प्रतिनिधि मण्डल पेयजल समस्या को लेकर विधायक निवास पहुंचा। महिलाओं ने यहां विधायक जेपी चंदेलिया से मुलाकात की और बताया कि उनके वार्ड में पेयजल की भयंकर किल्लत है। समस्या के बारे में जब ए ई एन को जानकारी दी तो उन्होंने यहां ट्यूबवैल का स्टार्टर ही जब्त कर लिया और साथ ले गए।
समस्या का समाधान करने की बजाय अधिकारी ने समस्या को अधिक विकराल कर दिया। महिलाओं ने विधायक से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की। इस पर विधायक जेपी चंदेलिया ने ए ई एन विक्रम का फोन लगाया तो वो स्विच ऑफ आ रहा था। विधायक ने कहा कि वे ए ई एन से बात कर समस्या का शीघ्र ही समाधान करवाएंगे। ज्ञापन देने वालों में गुलाब कौर, रमेश, सुनील, सुनीता, बबिता, उर्मिला, राजकुमारी, सुमन, मनोज, सन्तोष, सरोज, संतलाल, दीपचंद, राजेश आदि शामिल रहे।

Related posts

यात्रीगण कृपया ध्यान दें…हिमाचल में भारी बर्फबारी से 216 सड़कें और तीन नेशनल हाईवे बंद

Report Times

राजस्थान में बीजेपी-कांग्रेस के वो 10 बड़े चेहरे, जिन पर टिकी हैं सभी की निगाहें

Report Times

दिल्ली-NCR में भयंकर कोहरा, विजिबिलिटी न के बराबर, हरियाणा-पंजाब में भी गिरा तापमान

Report Times

Leave a Comment