Report Times
latestOtherचिड़ावाजीवन शैलीटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मवातावरणसोशल-वायरलस्पेशल

पशुओं के लिए जल पात्र, पक्षियों के लिए परिंडे, ज्वार दाना व घोंसले लगाए, एएसपी-डीएसपी ने किया शुभारंभ

REPORT TIMES
पशुओं के लिए जल पात्र, पक्षियों के लिए परिंडे, ज्वार दाना व घोंसले लगाए, एएसपी-डीएसपी ने किया शुभारंभ
चिड़ावा। शहर की सामाजिक संस्था श्री श्याम फाग उत्सव समिति ने नया नवाचार किया है। इस नवाचार का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेजपाल सिंह व डीएसपी सुरेश  शर्मा ने भगेरिया  फार्म हाउस पर किया। नवाचार के तहत  पक्षियों के लिए परिंडे,  ज्वार दाना व घोंसलों की व्यवस्था, पशुओं के लिए जल पात्र की व्यवस्था की गई ।
अतिथियों ने नेक कार्य के लिए साधुवाद देते हुए कहा कि ऐसे नेक कार्य सभी के लिए प्रेरणादायी हैं। अतिथियों का समिति के अध्यक्ष अनुज भगेरिया व सचिव आशीष अग्रवाल ने माल्यार्पण कर व श्री बाल गोपाल का प्रतीक चिन्ह देकर अभिनन्दन किया।  कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष रजनीकांत मिश्रा उप सचिव नरेंद्र गिरधर ,विनय सोनी राहुल सुल्तानिया, संदीप चेजारा, धर्मेंद्र चेजारा, राहुल भीमराजका, मनोज शर्मा, विपिन झाझड़िया, राहुल सोलंकी आदि सदस्य मौजूद रहे।

Related posts

आजादी में ईसाइयों की रही अहम भूमिका… क्रिसमस के मौके पर बोले पीएम मोदी

Report Times

जोधपुर: हैंडीक्राफ्ट बिजनेसमैन के घर 10 करोड़ की चोरी, नींद की गोलियां देकर नकदी-ज्वैलरी लेकर भागे नौकर

Report Times

21 जुलाई से शुरू हो रहा नया सप्ताह इन 5 राशियों के लिए रहेगा शुभ, पढ़ें साप्ताहिक लकी राशियां

Report Times

Leave a Comment