Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजनीतिविदेशसोशल-वायरलस्पेशल

तालिबान द्वारा काबुल पर कब्जा करने के बाद भारतीय राजनयिकों को अफगानिस्तान छोड़ना पड़ा

REPORT TIMES

तालिबान द्वारा काबुल पर कब्जा करने के बाद भारतीय राजनयिकों को अफगानिस्तान छोड़ना पड़ा

तालिबान को दोबारा मजबूत होते देख अमेरिका ने पिछले साल जब काबुल से बाहर निकलने का फैसला किया, तब भारत भी अफगानिस्तान से बाहर निकल आया था। दरअसल अमेरिका ने अफगानिस्तान में जैसा बदलाव लाने की इच्छा जताई थी, दो दशक तक उस पर नियंत्रण बनाए रखने के बावजूद वह वैसा कुछ नहीं कर पाया था। 9/11 के बाद अफगानिस्तान की सत्ता से बाहर हुए तालिबान पिछले साल फिर सत्ता पर काबिज हो गए।

अल कायदा भले ही वैसा ताकतवर नहीं रहा, जैसा वह 9/11 के समय था, लेकिन आईएस और टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) ने उसकी जगह ले ली। भारत को निशाना बनाने वाले लश्कर और जैश जैसे आतंकी समूह भी मजबूत बने रहे। पिछले साल अमेरिका द्वारा वित्त पोषित अशरफ गनी की सरकार गिरने का मतलब था कि अफगानिस्तान में उथल-पुथल बरकरार रहे। वैसी स्थिति में भारत के सामने अपने राजनयिकों को वहां से बाहर निकाल लेने के अलावा और कोई विकल्प नहीं था।

Related posts

‘तारक मेहता…’ की बबीता जी ने हाई थाई स्लिट गाउन में दिए ऐसे बोल्ड पोज, तस्वीरें देख ‘जेठालाल’ के भी छूट जाएंगे पसीने

Report Times

दाऊद इब्राहिम पर NIA ने 25 लाख के इनाम की घोषणा की, ‘डी’ कंपनी गैंग वालों पर भी 15-20 लाख का इनाम

Report Times

राजस्थान कांग्रेस ने राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव किया पारित, जानें क्या बोले CM गहलोत

Report Times

Leave a Comment