Report Times
latestटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिविदेशस्पेशलहरियाणा

फरीदाबाद- पाकिस्तानी महिला को मिली भारतीय नागरिकता, जिलाधीश ने सौंपा प्रमाण पत्र

REPORT TIMES
फरीदाबाद पाकिस्तानी महिला को मिली भारतीय नागरिकता, जिलाधीश ने सौंपा प्रमाण पत्र
फरीदाबाद, 07 जुलाई। जिलाधीश जितेंद्र यादव ने गुरुवार को एक पाकिस्तानी महिला नागरिक को भारतीय नागरिकता प्रदान की है। उन्होंने नागरिकता प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और कहा कि स्वयं के अच्छे भविष्य के साथ साथ देश के हित में बेहतर कार्य करना। जिससे देश का हित होगा और आपका भविष्य भी उज्ज्वल होगा। जिलाधीश जितेन्द्र यादव ने पाकिस्तान की महिला नागरिक सुरेश रानी (35 वर्षीय) को भारतीय नागरिकता प्रदान की है। जिलाधीश जितेंद्र यादव ने उन्हें यह भारतीय नागरिकता भारतीय नागरिक क्लिप अधिनियम 1955 की धारा-5(1) (क) के तहत भारतीय नागरिकता विधिवत रूप से प्रदान कर दी है। 
पाकिस्तान की निवासी सुरेश रानी ने बताया कि वह वर्ष 2010 में पाकिस्तान से सह-परिवार भारत आ गए थे और परिवार के साथ भारत के हरियाणा राज्य के फरीदाबाद जिला में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने भारत सरकार के गृह मंत्रालय में अपनी भारतीय नागरिकता प्राप्त करने के लिए 2019 में आवेदन दिया था। उस आवेदन को गुरुवार को डीसी जितेंद्र यादव ने मूर्त रूप देकर हमें भारतीय नागरिकता प्रदान की है। 
सुरेश रानी ने आगे बताया कि फिलहाल वह अपने परिवार के साथ फरीदाबाद के जवाहर कालोनी में बड़े हर्षखुशीप्रेम और उल्लास के साथ रह रहे हैं। इसके साथ ही सुरेश रानी ने बताया कि भारत में हमें बहुत ही बढ़िया और अच्छा जीवन मिला है। अब हम फरीदाबाद में बड़ी शान और शौकत से और प्रेम और भाईचारे के साथ रह रहे हैं।
Advertisement

Related posts

धर्म संप्रदाय और नाम बदल कर कॉलेज गर्ल को फंसाया, अश्लील वीडियो बना कर रहा ब्लैकमेल

Report Times

मणिपुर में उग्रवादी समूह UNLF ने शांति समझौते पर किया हस्ताक्षर, अमित शाह ने बताया ‘हिस्टोरिक माइल्सस्टोन’

Report Times

औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 12 जुलाई को चिड़ावा में

Report Times

Leave a Comment