Report Times
latestCHIRAWAEDUCATIONOtherpoliticsचिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशराजस्थानसोशल-वायरल

ग्राम हीरवा व गुजरवास में फार्मर रजिस्ट्री शिविर हुआ संपन्न

चिड़ावा। रिपोर्ट टाइम्स।

भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र हीरवा के पास शहीद सुमेर सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हीरवा के प्रांगण में राज्य एवं केंद्र सरकार की दिशा निर्देश अनुसार तीन दिवसीय फार्मर रजिस्ट्री शिविर का हुआ समापन, विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं पूर्व विधायक संतोष अहलावत रही ,अपने संबोधन में बताया कि राज्य एवं केंद्र सरकार किसानों के हितों के लिए अनेक कार्य कर रही है, गत 10 वर्षों में किसानों के हितों के लिए किसान सम्मन निधि योजना, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, शिक्षा , सड़क,आदि के लिए अनेक योजनाएं सरकार ने चलाई हैं, जिनको धरातल पर सही तरीके से अमल भी किया गया है

ग्रामीणों की समस्या सुनकर सड़क , पेयजल आदि की समस्याओं का समाधान किया, विद्यालय में हाल मरमत, इंटरलॉक, हॉस्पिटल की मरम्मत , इंटरलॉक कार्य को शीघ्र करवाने का आश्वासन दिया, शिविर में दारा सिंह विकास अधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री योजना व शिविर के उद्देश्यों एवं सरकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी, शिविर में 625 किसानों के फॉर्मर रजिस्ट्री कार्ड, एक परिवारों को आबादी भूमि का पट्टा ,46 पेंशनों का सत्यापन, 2 आयुष्मान कार्ड, 5 जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, 248 पशुओं के टीकाकरण , 38 पशुओं का उपचार, 1267 किसानों को जमाबंदी की नकल जारी की गई , कार्यक्रम में भामाशाहों का सम्मानित किया,जिसमें विद्यालय स्टाफ के द्वारा विद्यालय की छत मरम्मत एवं विद्यालय सौंदर्यकरण का कार्य स्टाफ ने अपने निजी सहयोग से किया है,

सम्मानित किया गया

इसके लिए ग्राम पंचायत की ओर से सभी अध्यापकों को प्रशस्ती पत्र, साल, माला पहनकर सम्मानित किया गया, शिविर में विकास अधिकारी दारा सिंह, सरपंच सपना देवी, सरपंच प्रतिनिधि मनीराम, प्रधानाचार्य सतवीर सिंह , अध्यापक संगीता झाझरिया ,कमला देवी ,लेखराम, प्रहलाद सिंह, ओमप्रकाश सुनिया, बलवीर सिंह शेखावत, धर्मपाल सिंह, राजेंद्र सिंह यादव, विजेंद्र भास्कर, राम सिंह , महेंद्र सिंह, श्री चंद, ओमप्रकाश पीटीआई ,कैप्टन गोविंद सिंह, सूबेदार देवकरण सिंह मीणा ,सहायक विकास अधिकारी अरविंद कुमार गौड ,ग्राम विकास अधिकारी खुशीराम ,प्रियंका कुमारी ,गिरदावर नरेश कुमार, कनिष्ठ सहायक मंजू वर्मा , जितेंद्र सिंह, पटवारी मनीष कुमार ,मोहन सिंह ,राधा मोहन ,ऑपरेटर धर्मेंद्र कुमार ,कृषि पर्यवेक्षक कृष्ण कुमार, सूचना सहायक कुलदीप सिंह आदि सैकड़ो लोगों ने भाग लिया, कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के पीटीआई धनंजय ने किया।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत गुजरवास में भी शिविर का समापन हुआ, शिविर में 426 किसानों के फॉर्म रजिस्ट्री कार्ड जारी किए, 2 परिवार के आबादी भूमि का पट्टा ,58 पेंशनों का सत्यापन, तीन जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र, 240 पशुओं का टीकाकरण ,22 पशुओं का उपचार एवं 1062 किसानों के जमाबंदी की नकल जारी की गई,

मौजूद रहने वाले

शिविर में सहायक विकास अधिकारी सतवीर सिंह यादव, विम्संभर दयाल, नायब तहसीलदार सत्यनारायण सेन ,गिरदावर अनिल कुमार ,पटवारी लीलाधर ,पंकज कौशिक ,जोगेंद्र कुमार ,पशुपालन के चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश भालोठिया ,कृषि पर्यवेक्षक अंकिता ,सहायक प्रोग्रामर दीपक, ग्राम विकास अधिकारी प्रकाश , संदीप यादव , कनिष्ठ सहायक दिनेश देवी ,महिपाल ,जय सिंह नारनोलिया, अशोक कुमार, ऑपरेटर राजेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।

Related posts

DSP के बॉडीगार्ड ने खुद को नहीं मारी थी गोली, फिर कैसे हुई मौत?

Report Times

चिड़ावा : मंत्रोच्चार के मध्य हुआ कल्याण प्रभु का तिलकोत्सव

Report Times

हरियाणा, झारखंड, राजस्थान में विंटर वेकेशन का ऐलान, जानें कब से बंद होंगे स्कूल

Report Times

Leave a Comment