Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीति

वार्ड नं.26 की सड़क का शिलान्यास, पार्षद कटेवा संग नजर आए पूर्व पालिकाध्यक्ष शर्मा

REPORT TIMES
वार्ड नं.26 की सड़क का शिलान्यास, पार्षद कटेवा संग नजर आए पूर्व पालिकाध्यक्ष शर्मा
चिड़ावा।  नगरपालिका के वरिष्ठ पार्षद योगेन्द्र कटेवा, पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा, समाजसेवी शीशराम हलवाई ने रविवार को वार्ड नंबर 26 में श्याम सुंदर मोदी की दूकान से श्याम सुंदर साखूवाला की दूकान तक सीसी रोड़ का शिलान्यास किया। इस अवसर पर पार्षद कटेवा ने कहा कि शहर की इस व्यवस्तम रोड़ की काफ़ी सालों से जर्जर हालत बनी हुई है।
उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण से आमजन को काफी सुविधा होगी। पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा व समाजसेवी शीशराम हलवाई ने इस सड़क निर्माण के लिए वार्ड वासियों की ओर से पार्षद कटेवा व पालिका प्रशासन का आभार जताया। इस अवसर पर सुशील ल़ांबीवाला, निर्मल शर्मा,अरविंद चौमाल,राजीव पारीक बंटी, राकेश साखूवाला, अरविंद पंसारी, पूर्व पार्षद सुनील पारीक झाबर, रवि जांगिड़, जयसिंह, संदीप शर्मा,बबलू शेख, हीरालाल नायक, आशीष शर्मा, सलीम मणियार,विद्याधर धनकड़, कपिल कटेवा काशी, छाजू पारीक, ठेकेदार संदीप राव आदि लोग उपस्थित थे।

Related posts

‘क्या हम महिला नहीं हैं’, बंगाल की घटना को याद करते हुए रो पड़ीं बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी

Report Times

महेश बसावतिया ने श्री श्याम बाबा दरबार देलसर में लगाई धोक

Report Times

रिश्वतखोर ASP पर एक और बड़ा एक्शन, उदयपुर में आलीशान रिसॉर्ट पर चला बुलडोजर

Report Times

Leave a Comment