Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिहरियाणा

फरीदाबाद: भाजपा का कार्यकारिणी प्रशिक्षिण शिविर 15 जुलाई से फरीदाबाद में, तीन दिन के मंथन से मजबूत होकर निकलेगी भाजपा

REPORT TIMES
फरीदाबाद, 13 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 15 से 17 जुलाई तक फरीदाबाद के सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में किया जा रहा है। इस शिविर में कार्यकर्ताओं को संगठनात्मकराजनीतिक व भाजपा विचारधारा के मूल मंत्र दिए जाएंगे। इसी मंत्र को लेकर कार्यकर्ता मिशन 2024 में जनता के बीच जाकर केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से अवगत कराएंगे। भाजपा जिला फरीदाबाद द्वारा मिलन वाटिका सेक्टर-11 में आयोजित प्रेसवार्ता में हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने यह कहा। 
जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में भाजपा फरीदाबाद के नेताओं ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया, जिसमे हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्माविधायक सीमा त्रिखाप्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख डॉ.ओमप्रकाश अत्रेप्रदेश महासम्पर्क विभाग के प्रदेश संयोजक संदीप जोशीस्थानीय निकाय विभाग के प्रदेश सह संयोजक देवेन्द्र चौधरीजिला महामंत्री मूलचंद मित्तल व आर एन सिंहजिला मिडिया प्रमुख विनोद गुप्ता व नरेन्द्र जैन, दीपांशु अरोड़ा उपस्थित रहे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस प्रशिक्षण वर्ग में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोषसह संगठन मंत्री वी.सतीश व शिव प्रकाशकेंद्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत तथा भूपेंद्र यादव, कृष्णपाल गुर्जरहरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लालहरियाणा प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े समेत राज्य व केंद्र के मंत्री व पदाधिकारी प्रशिक्षण देंगे और शिविर में लगभग 350 पदाधिकारी एवं सदस्य भाग लेंगे।

प्रदेश प्रशिक्षण प्रमुख डॉ. ओमप्रकाश अत्रे ने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। संगठन में बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सभी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का प्रशिक्षण हमारे संगठन का अभिन्न अंग है  भाजपा मूल रूप से एक विचारधारा आधारित संगठन है। जनसंघ  के संस्थापक सदस्यों श्यामाप्रसाद मुखर्जी और दीन दयाल उपाध्याय ने जो एकात्म मानववाद और संस्कृतिक राष्ट्रवाद जैसी विचारधारा पार्टी को दी हैं, कार्यकर्त्ता उसे समझे और अमल में लाएंगे। भाजपा प्रदेश महासम्पर्क अभियान के प्रदेश संयोजक संदीप जोशी ने प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग की विस्तृत जानकारी प्रेस को सांझा करते हुए कहा कि प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग 15 से 17 जुलाई चलेगा। 15 जुलाई सुबह 11 बजे उद्घाटन सत्र  होगा और 17 जुलाई शाम 4 बजे आखिरी यानि समापन सत्र होगा। वर्ग में सम्मिलित होने वाले सभी 350 कार्यकर्ताओं का प्रवास भी फरीदाबाद में रहेगा। संदीप जोशी ने कहा कि संगठन व्यक्ति निर्माण की बात करता है और व्यक्ति निर्माण भी इस तरह से कि  भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता समाज के काम आये और देश के काम आयें । भारतीय जनता पार्टी की विचार धारा  जो की  हिंदुत्व राष्ट्रवाद  का प्रतीक  है, कार्यकर्त्ता उसे आगे बढ़ाए।
जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने प्रेस के दौरान कहा कि प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ के नेतृत्व में हरियाणा में पार्टी ने  मजबूत संगठनात्मक ढांचा तैयार किया है और 2024 के चुनाव को लेकर भाजपा पूरी तरह से सक्रिय है। पूर्व कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने जब से हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभाली हैतभी से संगठन में जान फूंक दी है और उनकी मेहनत ग्राउंड जीरो पर दिख भी रही है। प्रदेश अध्यक्ष श्री धनखड़ ने अपने पुराने अनुभव के आधार पर मजबूत संगठनात्मक ढांचा खड़ा किया और हर मोर्चे पर कार्यकर्ताओं को काम दिया गया है। 
Advertisement

Related posts

क्या है नेतन्याहू का वो फैसला, जिसने इजरायल में लगा दी ‘आग’?

Report Times

पुलिस को मिली सफलता: 8 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, पेट्रोल पंप लूट का था मामला

Report Times

Weather Alert: पश्चिमी राजस्थान में इस बार खूब तपाएगी गर्मी, अगले 2 दिनों तक लू की चेतावनी

Report Times

Leave a Comment