Report Times
latestOtherचिड़ावाज्योतिषटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्म

शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर के वार्ड 20 स्थित शीतला मन्दिर में श्रावण माह के सोमवार को शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा की गई। परमहंस पं. गणेशनारायण आध्यात्मिक केंद्र के अधिष्ठाता आचार्य पं. मुकेश पुजारी के सानिध्य में मंत्रोच्चार के मध्य शिव लिंग, गणेश, पार्वती, कार्तिकेय और नन्दी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
मंत्रोच्चार के मध्य शिव लिंग का जल, दूध, शहद, घी और दही से अभिषेक किया गया। इसके बाद प्रसाद का भोग लगाया गया। इस दौरान शशिकांत शर्मा, रविन्द्र पुजारी, महेंद्र पुजारी, केशरदेव सहित शीतला मन्दिर पुजारी परिवार के सदस्य और महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

महंगाई की मार, रसोई गैस एक हजार के पार: घरेलू गैस के दाम 1018.50 रुपए, खाना पकाना हुआ महंगा

Report Times

चिड़ावा नगरपालिका की ओर से चिड़ावा विद्या निकेतन स्कूल में हुई चित्रकला प्रतियोगिता

Report Times

IPL 2024: लखनऊ ने सीएसके को 8 विकेट से हराया, केएल राहुल ने खेली 82 रनों की पारी

Report Times

Leave a Comment