Report Times
Otherझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशप्रदेशराजस्थान

महंगाई की मार, रसोई गैस एक हजार के पार: घरेलू गैस के दाम 1018.50 रुपए, खाना पकाना हुआ महंगा

reporttimes

सिलेंडर के बढ़ते दामों ने आम आदमी की जेब पर भारी पड़ रहा है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर तीन दिन पहले 50 रुपए महंगा हो गया। झुंझुनूं में सिलेंडर के दाम इतिहास में पहली बार एक हजार को पार कर गए हैं। इस बढ़ोतरी के बाद झुंझुनूं में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1018.50 रुपए हो गई है। इससे पहले 22 मार्च को भी घरेलू सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढ़ाए गए थे। अब 7 मई को 50 रुपए की बढ़ोतरी कर एक बार फिर से जनता को झटका दिया है। एक जनवरी 2020 के बाद घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 305 रुपए बढ़ चुके हैं। इसी अवधि में व्यावसायिक सिलेंडर 1 हजार 18 रुपए महंगा हुआ है।

व्यावसायिक सिलेंडर के दाम भी बेलगाम
व्यावसायिक सिलेंडर के दाम भी बढ़ गए हैं। एक मई को ही व्यावसायिक सिलेंडर में 102 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। झुंझुनूं में व्यावसायिक सिलेंडर 2406.50 रुपए का मिल रहा है। एक जनवरी 2020 को व्यावसायिक सिलेंडर 1398 का मिल रहा था। 2020 की शुरूआत से व्यावसायिक सिलेंडर 1018 रुपए महंगा हो चुका है। जानकारी के अनुसार झुंझुनूं शहर में प्रति माह सात से अधिक व्यवसायिक सिलेंडर की खपत है।

Related posts

महिलाओं ने चार किलोमीटर की निकाली कलश यात्रा, 20 मई को होगा हवन और भजन संध्या का आयोजन

Report Times

तेज गति से आ रही गाडी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक घायल

Report Times

ऋद्धि सिद्धि विनायक मंदिर में 101 निशान समर्पित 

Report Times

Leave a Comment