Report Times
latestOtherचिड़ावाज्योतिषटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्म

अखंड रामायण पाठ का समापन : विश्व कल्याण की कामना को लेकर हवन में दी आहुतियां

REPORT TIMES
चिड़ावा। शहर के परमहंस बावलिया बाबा समाधि स्थल के पास से गुजर बाईपास रोड पर अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया गया। पं. वेदप्रकाश शर्मा के संयोजन में हुए अखंड रामायण पाठ के समापन पर आचार्य पं. मुकेश पुजारी के सानिध्य में हवन किया गया। हवन में विश्व कल्याण की कामना को लेकर राम चरित मानस की चौपाईयों पर आहुतियां दी गई।
हवन की पूर्णाहुति के बाद रामायण व हनुमान जी की आरती की गई। इस मौेके पर रामनिवास सैनी, अजय बागड़ी, प्रदीप शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, दिनेश बागड़ी, राजेश शर्मा, सुरेश शर्मा, अभिषेक शर्मा, लक्की शर्मा सहित काफी महिला व पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related posts

नांदेड़ में भीड़ ने गोरक्षक को लाठी-पत्थरों से पीटा, चार आरोपी गिरफ्तार; 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Report Times

नहर आंदोलन को लेकर प्रचार अभियान जारी: गांव गांव जाकर लोगों से मांग रहे समर्थन, लालचौक पर धरना 255वें दिन भी रहा जारी

Report Times

कराना था बेटे का इलाज, कर दिया पिता का ऑपरेशन… हैरान कर देगी कोटा मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों की यह लापरवाही

Report Times

Leave a Comment