Report Times
latestOtherचिड़ावाज्योतिषझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मराजस्थानस्पेशल

शिवनगरी के शिवालय: यहां विराजते है बांकेबिहारी जी के समीप महादेव

REPORT TIMES

चिड़ावा यानी शिवनगरी के शिवालयों की श्रृंखला में आज हम पहुंचे हैं एक ओर चिड़ावा शहर के प्राचीन डोबी क्षेत्र के पास स्थित श्री बांके बिहारीजी का मंदिर। इस मंदिर में प्रवेश करते ही सामने बांके बिहारी जी के दर्शन होते हैं। पूर्वाभिमुख बिराजे बांके बिहारी जी के गर्भगृह के बाई तरफ़ है प्राचीन शिवालय।वहीं बांके बिहारी के दांई तरफ बिराजे हैं हनुमान जी महाराज। मंदिर के बिल्कुल सामने है प्राचीन कुआं। खास बात ये है कि हनुमानजी महाराज की संगमरमर की मूर्ति यहां लगी हुई है।

 

ठीक उसके सामने ही कुएं के निर्माण के समय स्थापित किए गए सिन्दूरवदन हनुमान जी महाराज की दो मूर्तियां बिराजी हुई हैं। ऐसा अद्भुत संयोग शायद ही कहीं होगा जहां कि हनुमानजी महाराज की प्रतिमाएं एक दूसरे के सामने एक ही मंदिर में बिराजी हों। वहीं अब बात करें प्राचीन शिवालय की स्थापना की तो मंदिर के महंत पं. रणछोड़ पुजारी के अनुसार ये शिवालय मंदिर स्थापना के साथ ही लगभग 250 साल पहले यहां स्थापित किया गया था। इस पावन स्थल पर विश्वास की डोर में बंधे काफी श्रद्धालु दर्शनों को नियमित आते हैं। कल फिर मिलेंगे एक और प्राचीन शिवालय में। हर हर महादेव

Related posts

रेलवे ट्रैक पर प्रदर्शनकारी, पंजाब में किसान आंदोलन का दिखा असर

Report Times

वित्त मंत्री दीया कुमारी ने पानी, बिजली, सड़क के लिए किए क्या ऐलान

Report Times

कप्तान रोहित शर्मा ने जाना ऋषभ पंत का हाल, डॉक्टर्स से बात कर लिया हेल्थ अपडेट

Report Times

Leave a Comment