Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदिल्लीदेशराजनीति

लोकसभा में हंगामा करने के चलते कांग्रेस के 4 सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया है।

REPORT TIMES

नई दिल्ली: सोमवार को भी लोकसभा में विपक्ष की ओर से महंगाई के मुद्दे पर हंगामा जारी रहा। महंगाई पर चर्चा कराने की मांग कर रहे सासंदों ने हाथ ली हुई तख्तियां सदन के अंदर लहराईं। इस कदम के बाद लोकसभा स्पीकर ने तीन बार सांसदों को ऐसा न करने की चेतावनी दी। तीनों बार स्पीकर की ओर से बात न मानने पर कांग्रेस के 4 सांसदों को निलंबित कर दिया गया है। इन 4 सांसदों में मणिकम टैगोर, टी एन प्रतापन, जोतिमणि और राम्या हरिदास के नाम शामिल हैं। इन सदस्यों को अवमानना के मामले में मॉनसून सत्र की शेष अवधि के लिए सदन की कार्यवाही से निलंबित किया गया है।

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने प्रस्ताव रखा कि इन चार सदस्यों के सदन की गरिमा के प्रतिकूल आचरण को देखते हुए इन्हें चालू सत्र की शेष अवधि के लिए कार्यवाही से निलंबित किया जाए। इससे पहले पीठासीन सभापति अग्रवाल ने कहा कि कुछ सदस्य निरंतर तख्तियां आसन के सामने दिखा रहे हैं जो सदन की मर्यादा के अनुकूल नहीं है। उन्होंने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने भी इस संबंध में सदस्यों को चेतावनी दी थी।

Related posts

नेशनल हेराल्ड और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड की सच्चाई क्या है? कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने बताया

Report Times

खेल संकूल में जाम छलकाने की तस्वीरें वायरल, प्रशासन में हड़कंप

Report Times

कवर्धा में धार्मिक झंडा नहीं हटाने पर बवाल, भड़के लोगों के हमले में 16 पुलिसकर्मी घायल

Report Times

Leave a Comment