Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिस्पेशल

समूहिक स्वतंत्रता दिवस आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

REPORT TIMES
चिड़ावा‘-उपखण्ड स्तरीय सामूहिक स्वतंत्रता दिवस आयोजन को लेकर पंचायत समिति सभागार में बैठक का आयोजन हुआ; उपखण्ड अधिकारी संदीप चैधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में विभिन्न विभागों व षिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में उपखंड स्तरीय समारोह डालमिया खेलकूद परिसर में रखने का निर्णय लिया गया। आयोजन की श्रृंखला में सुबह नौ बजे ध्वाजारोहण, उसके बाद मार्च पास्ट, पीटी व सांस्कृतिक आयोजन को लेकर जिम्मेदारीयां सौंपी गई। हर बार की भांती इस बार भी नगरपालिका को आयोजन स्थल पर छाया, पानी, माइक, टैंट और मिठाई व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई। सीबीईओ ओमप्रकाश वर्मा को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन की जिम्मेदारी दी
जिसमें डीवीएम स्कूल के संयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारीयां होगी। आयोजन स्थल के पास पुलिस को यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई। उपखंड स्तरीय सम्मान समारोह के लिए दस अगस्त तक उपखंड कार्यालय में आवेदन देने होंगे जिसके बाद दस अगस्त को ही आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक में सम्मानित होने वालों का चयन किया जायेगा। वहीं नौ अगस्त से डालमिया खेलकूद परिसर में मार्च पास्ट और सलामी की रिहर्सल की जाएगी। बैठक में तहसीलदार कृष्णसिंह, सीबीईओ ओमप्रकाश, विकास अधिकारी रणसिंह चैधरी, ईओ जुबेर खान, डॉ.अशोक शर्मा, मंजू शर्मा, सुमेर सिंह, ओमप्रकाशसिंह,  शक्तिसिंह, रमेश गौड़, कमलेश मिश्रा, विक्रम सिंह, संजय मरोडिया, डॉ.रेणू सांगवान, सुरेश देवी, अंकुर बलौदा, अनिल गुप्ता, रणवीर सिंह थालौर, हरिसिंह शेखावत, सुधीर भडिया, पवन कुमार, सीडीपीओ डॉ.प्रभा, सीताराम, नरेंद्रसिंह, सुरेश कुमार, अरुणसिंह, राजेंद्र गौरखा सहित अन्य मोैजूद रहे।

Related posts

police action: चलती बाइक पर कपल कर रहा था रोमांस, अब थाने में कान पकड़कर मांगी माफी

Report Times

पेपर लीक की नहीं होगी CBI जांच…सरकार का ऐलान, जयपुर में डेरा डाल बैठे किरोड़ी लाल

Report Times

अशोक गहलोत को मानहानि केस में राहत, कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

Report Times

Leave a Comment