Report Times
latestOtherकार्रवाईक्राइमगिरफ्तारझुंझुनूंटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजस्थानसोशल-वायरलस्पेशल

police action: चलती बाइक पर कपल कर रहा था रोमांस, अब थाने में कान पकड़कर मांगी माफी

Police action: राजस्थान के कोटा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. कोटा पुलिस ने चलती बाइक पर रोमांस करने के आरोप में एक कपल को गिरफ्तार कर लिया.कपल रात के समय चलती बाइक पर रोमांस कर रहे थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वहीं, जांच में जुटी पुलिस दोनों को पकड़कर थाने ले आई, जहां कपल ने पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगी. कपल ने जिंदगी में दोबारा ऐसी हरकत न करने की बात कही है.फिलहाल इसका फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

हुए दोनों अरेस्ट

कोटा में कपल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो में कपल चलती बाइक पर रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान रात का समय था. यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ कोटा पुलिस एक्शन मोड में आ गई. पुलिस कपल की जांच में जुट गई थी. पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, वीडियो का लोकेशन बूंदी रोड का है. जांच में जुटी पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर कपल को गिरफ्तार कर लिया.

कान पकड़कर मांगी माफी

पुलिस की माने तो बाइक कैथून का रहने वाला वसीम चला रहा था. इस दौरान उसके साथ बाइक पर एक युवती भी मौजूद थी, जिसका नाम रिजवाना है. वह दिल्ली के कृष्णा नगर की रहने वाली है. ये दोनों लिव इन में रह रहे थे. पुलिस ने मामले में वाहन चलाते समय लापरवाही बरतने और दूसरे की जान जोखिम में डालने, सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है.इसके बाद जांच में जुटी पुलिस कपल को अपने साथ थाने ले आई,जहां कपल पुलिस के सामने कान पकड़कर माफी मांगता दिखाई दिया.कपल ने पुलिस के सामने ऐसी गलती कभी न दोहराने की बात भी कही, इसकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

Related posts

दलित कोचिंग स्टूडेंट से गैंगरेप का मुख्य आरोपी दिनेश विश्नोई गिरफ्तार:रोडवेज बस में पहुंचा था सीकर, पुलिसवालों से भी थी आरोपी की अच्छी खासी दोस्ती

Report Times

Mukesh Ambani Birthday: 67 साल के हुए मुकेश अंबानी, लेकिन आज भी इस काम से लगता है डर

Report Times

CM बनने के बाद मोहन यादव पहली बार राजस्थान पहुंचे, CM भजनलाल ने किया स्वागत

Report Times

Leave a Comment