Report Times
latestOtherकरियरखेलटॉप न्यूज़ताजा खबरेंदेशस्पेशल

भारत ने लॅान बॅाल मुकाबले में इतिहास रच दिया: जीता GOLD

REPORT TIMES

कॉमनवेल्थ गेम्स का 5वां दिन भारत के लिहाज से बेहद खास होने वाला है। चौथे दिन भारत ने 3 मेडल जीतकर अपने मेडलों की संख्या को 9 कर लिया। चौथे दिन भारत ने जूडो में एक सिल्वर और एक ब्रॉन्ज के अलावा वेटलिफ्टिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके अलावा चौथे दिन भारत बैडमिंटन, टेबल टेनिस और लॉन बाल इवेंट के फाइनल में पहुंचकर सिल्वर मेडल पहले ही पक्का कर चुका है।

कॉमनवेल्थ गेम्स के 5वें दिन वह इन इवेंट में मेडल के रंग को बदलने के इरादे से उतरेगा। भारत, लॉन बाल इवेंट में पहली बार फाइनल में पहुंचा है जबकि बैडमिंटन के मिक्स्ड इवेंट में भारत के पास एकबार फिर से गोल्ड जीतने का मौका है।  भारत अपने 5वें दिन की शुरुआत दोपहर 1 बजे लॉन बाल के इवेंट से करेगा जहां वुमेंस पेयर्स और ट्रिपल्स में भारत और न्यूजीलैंड की टीम आमने-सामने होगी।

ऐतिहासिक लॉन बाल मुकाबले में भारत ने स्वर्ण पदक जीता

भारत ने लॅान बॅाल मुकाबले में इतिहास रच दिया है। भारत ने दक्षिण अफ्रीका टीम को 17-10 से हरा दिया।

नयनमोनी सैकिया, पिंकी, लवली चौबे और रूपा रानी टिर्की ने इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस खेल में भारत का पहला पदक है।

Related posts

Mahesh Babu के बयान पर कंगना रनोट का रिएक्शन चर्चा में, ‘धाकड़’ एक्ट्रेस ने कहा, ‘मुझे पता है बॉलीवुड के कई फिल्ममेकर्स ने उन्हें…’

Report Times

भारत-इंग्लैंड के बीच आज होगा पहला टी20 मैच, सोनी सिक्स व टेन 3 पर रात 10.30 बजे से

Report Times

राजस्थान के कई जिलों में बारिश शुरू, लोगों को गर्मी से मिली राहत; मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Report Times

Leave a Comment