Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंधर्म-कर्मस्पेशल

शिवनगरी के शिवालय: 100 साल पहले बना था ये शिवालय

REPORT TIMES

शिवनगरी के शिवालयों की श्रृंखला में आज हम पहुंचे हैं चिड़ावा। शहर की कॉलेज रोड पर जोगियों के मोहल्ले में बना है ये शिवालय। हमें मिली जानकारी के अनुसार लगभग 100 साल पहले योगी परिवारों ने मिलकर इस शिवालय की स्थापना की थी। इस शिवालय की खास बात ये है कि यहां दो पत्थर भी शिवालय में लगे हैं।

जिनमे एक शिवालय के अंदर शिवलिंग के पास विराजित है। जिस पर दो आकृति उभरी हुई है। यहां रहने वाले और पूजा करने वालों को भी इसका पता नहीं कि कौन से भगवान की तस्वीर पत्थर पर उकेरी गई।

वहीं शिवालय के बाहर भी एक कोने में दीवार में एक पत्थर और लगाया हुआ है। इसमें दो नृत्य करते हुई तस्वीर है। लोग इन्हें भगवान नटराज और विष्णु जी के रूप में पूजते हैं । प्राचीन मूर्तिकला का ये बड़ा अद्भुत और दुर्लभ नमूना है। मंदिर का कई बार जीर्णोद्धार किया गया। वर्तमान स्वरूप केशरदेव योगी की स्मृति में उनके परिवार द्वारा बनवाया गया। वहीं हनुमान जी महाराज की मूर्ति भी करीबन 15 साल पहले मंदिर में लगाई गई। यहां काफी संख्या में लोग सालभर आते हैं। आप भी एक बार जरूर यहां पधारें और भोलेनाथ का दर्शन लाभ लीजिए। अब दीजिए इजाजत कल फिर मिलेंगे… हर हर महादेव

 

Related posts

राजस्थान से था मनमोहन सिंह का खास नाता, आखिरी बार यहां से पहुंचे थे

Report Times

police action: चलती बाइक पर कपल कर रहा था रोमांस, अब थाने में कान पकड़कर मांगी माफी

Report Times

चिड़ावा : कॉरोना रोकथाम के लिए मास्क बांटे

Report Times

Leave a Comment