Report Times
latestOtherचिड़ावाटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीति

नगरपालिका अध्यक्ष सैनी ने बांटे पट्टे

REPORT TIMES
चिड़ावा। नगरपालिका कि ओर से प्रशासन शहरों के संग अभियान के तहत वार्ड नं. 4,5 व 6 का शिविर कुरैशी गेस्ट हाउस में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष सुमित्रा सैनी की अध्यक्षता में पट्टा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिविर स्थल पर नगरपालिका की ओर कम 38 पट्टे वितरित किए गए। इनमें कृषि भूमि नियमन के 19, धारा 69 (क) के अन्तर्गत 16 व स्टेट ग्रांट एक्ट नियमन के 3 पट्टो का वितरण किया गया।
वृद्धजनों को घर जाकर दिए पट्टे –
नगरपालिका की ओर से वार्ड नं. 38 में सावित्री देवी पत्नी तनसुख राम नायक को चलने फिरने में परेशानी होने व पूनिया कॉम्प्लेक्स वाली गली में सरस्वती देवी पत्नी महेन्द्र कुमार को वृद्ध होने के कारण नगरपालिका चैयरमैन व अधिशाषी अधिकारी ने उनके घर जाकर पट्टा प्रदान किया।
ये रहे मौजूद – कार्यक्रम में ईओ जुबेरखान, जेईएन नवीन सैनी, नगरपालिका कर्मचारी संजय कुमार, सुरेन्द्र कांगड़ा, ओमप्रकाश सैनी, नरेन्द्र, दीपक जांगिड़, राजकुमार शर्मा, मनीष शर्मा, महेन्द्र गुरावा, रामनिवास माठ, हनुमान प्रसाद शर्मा व नरसाराम सैनी उपस्थित रहे। नगरपालिका के पार्षद निखिल चौधरी, निरंजन सैनी,सतपाल जांगीड़, लोकेश कटारिया,मदन डारा,जगदीश प्राण, गंगाधर सैनी, रमाकांत, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश पूनियां, चरण सिंह, विमला देवी, रामजीलाल, समाजसेवी शीेशराम सैनी, दयाराम, सुशील, असलम, कुलदीप भगेरिया, फूलचंद भगेरिया, रामनिवास सैनी काफी गणमान्यजन मौजूद रहे।

Related posts

दिल्ली में वोटिंग, प्रयागराज में बोटिंग पीएम मोदी ने किया गंगा में स्नान

Report Times

अप्रैल में 5 साल बाद ऐसी गर्मी, लू और तपिश से हुए बेहाल

Report Times

बाजार बंद सड़क जाम धरना- प्रदर्शन किस बात पर भड़के लोग?

Report Times

Leave a Comment