Report Times
latestOtherउत्तर प्रदेशकार्रवाईक्राइमटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीति

नोएडा – श्रीकांत त्यागी के घर अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

REPORT TIMES

योगी सरकार का बुलडोजर चलता है तो वो जाती धर्म नहीं देखता वो सिर्फ अपराध देखता है .नोएडा के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता के मामले के मुख्य आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ कार्रवाई जारी है। अब भगोड़े श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार का ईनाम घोषित किया गया है। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर यह इनाम घोषित किया है।

इससे पहले, सोमवार सुबह नोएडा अथॉरिटी की नोएडा के सेक्टर 93 में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी पहुंची और श्रीकांत त्यागी के आवास में हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू की। टीम ने श्रीकांत द्वारा कॉमन क्षेत्र और पार्किंग में किए गए अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई की। नोएडा अथॉरिटी के कुछ लोग फावड़ा और हथौड़े चलाया। आपको बता दें कि श्रीकांत त्यागी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपी की तालश में जुटी है। श्रीकांत की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश में मिली है। कई बार उसका मोबाइल स्विच ऑफ और ऑन हुआ। नोएडा पुलिस की कई टीम उत्तराखंड में श्रीकांत त्यागी की तलाश में जुटी हैं।

Related posts

नगरपालिका के सहवृत सदस्यों का किया सम्मान

Report Times

निर्मला सीतारमण के बाद अब दिया कुमारी की बारी, ‘डेब्यू’ बजट पेश करेंगी राजस्थान की फाइनेंस मिनिस्टर

Report Times

JAAT सनी देओल की ये ख्वाहिश कभी नहीं हो पाएगी पूरी

Report Times

Leave a Comment