Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंभोपालमध्यप्रदेशराजनीति

कभी दिग्विजय सिंह का आश्रय पाकर राजनीति में हाथ-पांव मारने वाला मिर्ची बाबा अब कांग्रेस के लिए ही बना मुसीबत

REPORT TIMES

कभी दिग्विजय सिंह तो कभी कमल नाथ का आश्रय पाकर राजनीति में हाथ-पांव मारने वाला मिर्ची बाबा अब कांग्रेस के लिए ही मुसीबत बन गया है। रायसेन की एक महिला के साथ दुष्कर्म के आरोप में उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है। यह वही मिर्ची बाबा है जो पिछले लोकसभा चुनाव में भोपाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की जीत के लिए पांच क्विंटल मिर्ची से यज्ञ करके चर्चा में आया था। उसने दावा किया था कि यदि दिग्विजय की जीत नहीं होती है तो जलसमाधि ले लेगा। दिग्विजय चुनाव हार गए, लेकिन उसने यह कहते हुए अपना बचाव किया था कि भक्त नहीं चाहते कि वह जलसमाधि ले। लोगों ने जब फोन करके सवाल पूछे तो उसने आत्महत्या के लिए उकसाने की शिकायत पुलिस से कर दी थी।

इस घटना की इतनी चर्चा हुई कि मध्य प्रदेश के बाहर भी लोग उसे मिर्ची बाबा के नाम से जानने लगे। अपने ‘बयान और बवाल’ के जरिये वह अक्सर सुर्खियां बटोरता रहा। अचानक वह कांग्रेस नेताओं के लिए एक ऐसा मोहरा बन गया, जिसे राज्य के विभिन्न हिस्सों में समय-समय पर आजमाया जाता रहा। पिछले कुछ वर्षो से वह कमल नाथ का करीबी हो गया था। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का बड़ा चेहरा बनने की कोशिश में जुटा मिर्ची बाबा का बम उसके कर्मो के कारण समय से पहले ही फूट गया है, जिसके छींटे कांग्रेस पर ही पड़ रहे हैं।

Related posts

टिकट कटने के बाद चूरू से निवर्तमान सांसद राहुल कस्वां बोले- आखिर मेरा गुनाह क्या था…?

Report Times

झालावाड़ स्कूल हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा फैसला, MLA LAD फंड में किया बदलाव

Report Times

घर छोड़ा-बॉर्डर पार किया और पहुंची राजस्थान… जानें बांग्लादेशी हबीबा की लव स्टोरी

Report Times

Leave a Comment