Report Times
latestOtherभोपालमध्यप्रदेशमौैसमसोशल-वायरलहादसा

भोपाल: लोगों के देखते-देखते उफनाती झील में डूब गया बड़ा बोट, वीडियो हो रहा है वायरल

REPORT TIMES

भोपाल में हुई भारी बारिश के बीच एक झील में बड़ा बोट डूबता नजर आया है। डूबते बोट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि पिछले कई दिनों से मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भारी बारिश देखने को मिल रही है। जिससे आम जन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बोट डूबने का वायरल वीडियो भोपाल के अपर लेक झील का बताया जा रहा है जिसे अब भोजताल झील के नाम से जाना जाता है।

देखते-देखते पानी में समा गया विशाल बोट

वायरल वीडियो में दिख रहा है कि भारी बारिश के कारण उफनाती झील में किस तरह बोट देखते-देखते डूब गयाा। झील के किनारे मौजूद लोगों ने वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। भोपाल के साथ मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश देखने को मिली है।

स्कूल भी बंद

भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर ने भोपाल के सभी स्कूलों में 22 अगस्त तक के अवकाश का आदेश दिया है। कलेक्टर ने यह फैसला छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

Related posts

जोधपुर में सनकी युवक का खूनी खेल, मां-बाप और दो बेटों को उतारा मौत के घाट; खुद भी किया सुसाइड

Report Times

“सीएम भजनलाल ने राजस्थान को देश के टॉप-5 राज्यों में पहुंचाया”, गृह मंत्री अमित शाह ने की तारीफ़

Report Times

11वीं की छात्रा ने टीचर को करा द‍िया सस्‍पेंड, एक श‍िकायत पर श‍िक्षा मंत्री द‍िलावर ने ल‍िया एक्‍शन

Report Times

Leave a Comment