Report Times
latestOtherटॉप न्यूज़ताजा खबरेंराजनीतिहरियाणाहैल्थ

हरियाणा की भाजपा नेता और बिग बास फेम सोनाली फोगाट का गोवा में निधन

REPORT TIMES

 हिसार। बिग बास फेम एवं बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का निधन हो गया है। वे गोवा गई हुई थी। मौत का कारण पोस्‍टमार्टम में ही स्‍पष्‍ट हो सकेगा। हालांकि निधन की पुष्टि हिसार के भाजपा जिलाध्‍यक्ष कैप्‍टन भूपेंद्र सिंह ने की है।

सोनाली फोगाट इन दिनों काफी सुर्खियों में थी और राजनीति में काफी सक्रिय नजर आ रही थीं। सोनाली फोगाट बिग बास में प्रतिभागी बन प्रचलित हो गई थी तो वहीं आदमपुर विधानसभा पर बीजेपी की ओर  से चुनाव भी लड़ चुकी हैं।

सोनाली फोगाट कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्‍नोई के भाजपा में आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में थी और कुलदीप बिश्‍नोई को लेकर विरोध जता रही थी।

हाल में ही कुलदीप बिश्‍नाई और सोनाली फोगाट के बीच मतभेद दूर होने की बात भी सामने आई, क्‍योंकि कुलदीप बिश्‍नोई उनसे मिलने पहुंचे थे और साथ मिलकर चुनाव लड़ने की बात कही थी। सोनाली ने भी इस बात पर सहमति जताई थी।

बता दें कि सोनाली फोगाट लंबे समय से भाजपा से जुड़ी हुई हैं और वे बीते तीन सालों से सक्रिय भूमिका में नजर आ रही थी। सोनाली फोगाट ने ने बीता विधानसभा चुनाव ही आदमपुर विधानसभा सीट पर लड़ा था। उनके प्रतिद्वंदी कांग्रेस की सीट पर पूर्व मुख्‍यमंत्री के बेटे कुलदीप बिश्‍नोई थे। सोनाली फोगाट चुनाव हार गई थी मगर वे आदमपुर में सक्रिय बनी रहीं।

सोनाली फोगाट इस बार फिर आदमपुर से चुनाव लड़ने की तैयारी में थी। इसी बीच कांग्रेस नेता कुलदीप बिश्‍नाेई की भाजपा में शामिल होने की बात चली। इस पर सोनाली को आदमपुर अपने हाथ से खिसकती नजर आई क्‍योंकि भजनलान परिवार का यह गढ़ है। इसी के चलते उन्‍होंने कुलदीप बिश्‍नोई का विरोध कर दिया था। मगर हाल में ही दोनों के बीच सुलह हो गई थी।

 

Related posts

प्रशासन पहुंचा धरना स्थल, सभी मांगों पर सहमति बनी, धरना उठवाया 

Report Times

ब्रिक्स समिट में हुई मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, सीमा विवाद पर हुई बात?

Report Times

Share Market: शेयर बाजार में फिर हावी हुआ बिकवाली, दिन के ऊपरी स्तर से पाताल में गिरा सेंसेक्स-निफ्टी

Report Times

Leave a Comment